NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 1.50 करोड़ के गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 1.50 करोड़ के गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
रायगढ़

1.50 करोड़ के गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

ओडिशा से एमपी ले जाते समय पकड़ाया था 300किलो गांजा, 3 तस्कर पहले हुए थे गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: July 10, 2026 12:11 am
By lochan Gupta July 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में 1.50 करोड़ रुपए की गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला है। पिछले एक महीने से फरार था। साइबर सेल और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे घेराबंदी कर दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10.17 लाख रुपए की संपत्ति भी जब्त की है।
5 जून को लैलूंगा पुलिस ने ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे करीब 300 किलोग्राम गांजा की खेप जब्त कर तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया था। करीब 1.50 करोड़ का गांजा, इनोवा क्रिस्टा, मारुति ङ्गरु-6 और पांच मोबाइल समेत कुल 1.86 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने पूरे नेटवर्क का संचालन शुभम यादव द्वारा किए जाने का खुलासा किया था।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर साइबर थाना और लैलूंगा पुलिस आरोपी शुभम यादव की तलाश में जुटी थी। मोबाइल फोन की तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को सूचना मिली कि मध्यप्रदेश के अनूपपुर निवासी शुभम यादव रायगढ़ क्षेत्र में कार से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने संदिग्ध वाहन का पीछा शुरू किया। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी तेज रफ्तार से भागने लगा। इसके बाद आसपास के थानों को अलर्ट कर नाकेबंदी कराई गई। साइबर थाना और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम ने कुंजारा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

केआईए कार समेत 10.17 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लाख रुपए कीमत की केआईए कार, मोबाइल फोन, घड़ी, 3 हजार रुपए कैश, वाहन की आरसी, चाबी और तीन एटीएम कार्ड समेत कुल 10.17 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

अब सीधे मास्टरमाइंड तक पहुंच रही पुलिस

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि, रायगढ़ पुलिस अब केवल गांजा जब्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि तस्करी के पूरे नेटवर्क और उसके मास्टरमाइंड तक पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।

You Might Also Like

नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पकड़ाया

गरबा धुन में कलाकारों के संग मस्त थिरके शहरवासी

लेखक एवं डाक्टर रेणुका शर्मा महेश्वरी को भोपाल में मिला सम्मान

जेएसपी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए 14 अगस्त तक कराएं बीमा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायपुर को मिला ‘सरदार वल्लभभाई पटेल होलसेल मार्केट’
Next Article महिला सुरक्षा व मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वित होकर करें प्रभावी कार्रवाई: एसएसपी शशिमोहन सिंह

खबरें और भी है....

‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य-सीएम साय
पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
त्योहारी सीजन से पहले शक्कर का कृत्रिम संकट, जमाखोरी से आसमान पर पहुंचा दाम
एक ही रात में राइस मिल व तीन दुकानों के टूटे ताले, एक लाख नकद ले उड़े बदमाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?