NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुराने जेल परिसर में व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का होगा कायाकल्प
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पुराने जेल परिसर में व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का होगा कायाकल्प
रायगढ़

पुराने जेल परिसर में व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का होगा कायाकल्प

खर्रा घाट में 30 करोड़ की लागत से विकसित होगा मैरीन ड्राइव, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: July 8, 2026 12:29 am
By lochan Gupta July 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं विधायक ओ.पी. चौधरी ने जिले में प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विजयपुर में प्रस्तावित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, जीवनदायिनी केलो नदी के खर्रा घाट में विकसित किए जा रहे मैरीन ड्राइव तथा जेल परिसर स्थित पुराने भवन के स्थान पर प्रस्तावित व्यवसायिक परिसर निर्माण की कार्ययोजना का अवलोकन किया।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विजयपुर में लगभग 16 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सेंटर की ड्राइंग एवं डिजाइन में आवश्यक संशोधन करते हुए इसे अधिक उपयोगी एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक सुधारों के बाद प्रस्ताव को शीघ्र अंतिम स्वीकृति के लिए विभाग को भेजा जाए, ताकि निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ हो सके। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से रायगढ़ जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने केलो नदी के खर्रा घाट में लगभग 30 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे मैरीन ड्राइव का भी अवलोकन किया। लगभग दो किलोमीटर लंबाई में आकार ले रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का कार्यादेश जारी हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मैरीन ड्राइव रायगढ़ की पहचान बनने वाली परियोजना है। इसके माध्यम से न केवल खर्रा घाट का सौंदर्यीकरण होगा, बल्कि नागरिकों को मनोरंजन एवं पर्यटन की बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। परियोजना के अंतर्गत घाट का विकास, गजीबो, आरसीसी पाथवे, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, प्रोमेनेड, फूड कोर्ट, बाह्य विद्युतीकरण सहित अन्य आवश्यक अधोसंरचनात्मक कार्य किए जाएंगे।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इसके पश्चात जेल परिसर स्थित पुराने भवन का निरीक्षण कर उसे डिस्मेंटल करने के उपरांत वहां प्रस्तावित नए व्यवसायिक परिसर के निर्माण संबंधी कार्ययोजना का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना की सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर नियमानुसार आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि शहर को आधुनिक व्यवसायिक अधोसंरचना उपलब्ध कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान, विजय अग्रवाल, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के., नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

घूसखोर पटवारी रामनाथ निलंबित

चेम्बर के पदाधिकारियों ने एसपी से यातायात विषय पर की चर्चा

ऑपरेशन सिंदूर ने मिटाया आतंकवाद का नासूर- जीवर्धन चौहान

निर्माणाधीन प्लांट से छड़ चोरी, दो गिरफ्तार

आपसी कलह में प्रेमी जोडे ने अपने ही घर में लगाई आग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नामनिर्दिष्ट पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री
Next Article डॉ. ममता साहू बनी राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष

खबरें और भी है....

भाजपा विधायक दल की बैठक
अब व्हाट्सएप पर मिलेगी बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका व भूमि संबंधी जानकारी
कार से देशी कट्टा बरामद, दो गिरफ्तार
थ्रीडी फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत
डॉ. ममता साहू बनी राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भाजपा विधायक दल की बैठक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?