NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सारंगढ जिले में टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान सफल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > सारंगढ जिले में टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान सफल
सारंगढ़

सारंगढ जिले में टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान सफल

lochan Gupta
Last updated: July 4, 2026 11:31 pm
By lochan Gupta July 4, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। जिले को ‘टीबी मुक्त’ बनाने की दिशा में स्वा. विभाग द्वारा संचालित टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय विशेष अभियान विशेष रूप से सफल रहा। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के विशेष मार्गदर्शन, सीएम एच ओ पुष्पेंद्र वैष्णव के निर्देशन एवं खंड चिकित्सा अधिकारियों के सहयोग से संचालित इस अभियान ने निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के साथ कई मापदंडों में शत-प्रतिशत से अधिक उपलब्धि दर्ज की। अभियान के तहत जिले के 70 उच्च जोखिम वाले चिन्हित ग्रामों को प्राथमिकता देते हुए सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 7,000 से अधिक लोगों की नि:शुल्क डिजिटल एक्स-रे जांच की गई। प्रति दिन औसतन 100 से अधिक लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया, जिससे संभावित टीबी मरीजों की समय पर पहचान सुनिश्चित हो सकी। टीबी की सटीक और त्वरित जांच के लिए आधुनिक ट्रूनेट तकनीक का उपयोग किया गया। अभियान के दौरान 956 संदिग्ध मरीजों के बलगम नमूनों की जांच की गई। जांच में टीबी संक्रमित पाए गए सभी मरीजों को तत्काल उपचार से जोड़ा गया। वहीं, नाट जांच के लक्ष्य की भी शत- प्रतिशत पूर्ति कर विभाग ने उपचार प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी नहीं होने दी। स्वा. विभाग नेअभियान के दौरान एक्स-रे मशीन की उपयोगिता में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। निर्धारित लक्ष्य की तुलना में 143 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज करते हुए विभाग ने अपनी कार्य कुशलता, प्रति बद्धता का परिचय दिया। अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों, कॉलेजों तथा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। जनभागीदारी के माध्यम से लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गई, जिससे अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंचा। विभाग का यह सफल अभियान जिले को टीबी मुक्त बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

You Might Also Like

कलेक्टर ने बिलाईगढ़ ब्लॉक के निर्माण कार्यों का किया आकस्मिक निरीक्षण

वासु के अधुरे कार्य साहू करेंगे

बरमकेला पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही

साहू समाज ने किया कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन

रेंगालपाली खनिज जांच चौकी बेरियर में हो रही है अवैध वसूली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत- सीएम साय
Next Article साय के सुशासन में जिले को मिल रही नित मेडिकल सुविधा

खबरें और भी है....

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
चरित्र शंका पर पत्नी को बुलेट से कुचल कर मारने का प्रयास
ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड
ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत
ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?