NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट, अगले पांच दिनों तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट, अगले पांच दिनों तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना
रायगढ़

मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट, अगले पांच दिनों तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना

विगत तीन दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से अधिकतम तापमान पहुंचा 29 डिग्री

lochan Gupta
Last updated: July 4, 2026 12:05 am
By lochan Gupta July 4, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र होने के कारण विगत तीन दिनों से प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इससे जिले में रूक-रूक कर हो रही हल्की बरसात के चलते अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच जाने से गर्मी व उमस से काफी हद तक राहत मिली है। साथ ही मौसम विभाग ने रायगढ़ सहित आसपास के जिले के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अगले पांच दिनों तक गरज-चमक व तेज अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि विगत बुधवार से ही जिले में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है, जिससे रूक-रूक कर रही हल्की बारिश ने गर्मी व उसम से काफी हद तक राहत मिली है। वहीं शुक्रवार को अल सुबह ही हर दो-तीन घंटा में बारिश शुरू हो जा रही है, हालंाकि अभी तक तेज बारिश नहीं हुई है। हालांकि लगातार मौसम में बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने रायगढ़ सहित आसपास के जिलों के लिए हर तीन घंटा में कभी यलो अलर्ट तो कभी आरेंज अलर्ट जारी कर रहा करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। साथ ही लगातार हो रही बारिश को देखते हुए किसान भी अब खेतों की ओर रूख करने लगे हैं। हालांकि अभी किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान में खेतों की जोताई के साथ-साथ थरहा लगाने का काम शुरू कर दिए है। किसानों का कहना है कि ये हल्की बरसात थरहा बीज के लिए काफी बेहतर है। अगर सप्ताहभर तक इसी तरह से मौसम रहा तो थरहा तैयार हो जाएगा और तेज बारिश होते ही धान की रोपाई शुरू हो जाएगी।

कम दबाव का बना क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला है साथ ही दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। साथ ही उत्तर-पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में दबाव का कें्रद बने रहने के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ और ओडिशा होकर एक चक्रवात गुजर रही है, जो समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैली है। ऐसे में शनिवार को आकाश मेघमय रहने के साथ जिले में तेज हवा व गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है।

जिलों में जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिले के लिए हर तीन घंटे में कभी यलो अलर्ट तो कभी आरेंज अलर्ट जारी कर रहा है। जिससे इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

उमस से राहत, मानसून होगा और सक्रिय

जिले में गुरुवार को हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेशभर में मानसूनी गतिविधियां और तेज होंगी, जिससे व्यापक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है, विभाग ने किसानों और आम नागरिकों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

You Might Also Like

ग्रामीणों को समय पर मिले शुद्ध पेयजल: कलेक्टर, जल जीवन मिशन के लंबित कार्यों में लाएं तेजी

चेस खिलाड़ी ऋषित ने फिर किया कमाल

आर्थिक आजादी की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना का हुआ आयोजन

एनटीपीसी लारा कार्बन नुट्रल स्टेशन बनने की ओर अग्रसर- अखिलेश सिंह

धनतेरस पर जिलेभर में बरसा दन दनादन धन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर कलेक्टर ने सुनी क्षेत्र की समस्याएं
Next Article किरोड़ीमलनगर में नवनिर्वाचित पार्षद को दिलाई गई शपथ

खबरें और भी है....

सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत- सीएम साय
डीएमएफ मद से 35.77 करोड़ के होंगे 13 विकास कार्य
तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
कलेक्टर-एसएसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
महापौर व सभापति ने नवनियुक्त एल्डरमैनों का किया स्वागत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?