रायगढ़। लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड ने सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। क्लब अध्यक्ष डॉ. सविता साव के जन्मदिवस की खुशी में विगत 1 जुलाई को श्री श्याम मंदिर में खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प
क्लब अध्यक्ष डॉ. सविता साव ने अपना जन्मदिवस सेवा, समर्पण और मानवता के नाम समर्पित किया। मंदिर में आए भक्तजनों एवं जरूरतमंदों के बीच गर्म खिचड़ी प्रसाद वितरित किया।वहीं उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल प्रसाद वितरण नहीं, बल्कि प्रेम, श्रद्धा और एकता का संदेश था। लॉयंस प्राइड का यह खूबसूरत प्रयास समाज में मानवता को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। मंदिर का माहौल भी भक्तिमय और सेवा भाव से ओतप्रोत रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष डॉ. सविता साव, सचिव डॉ. नेहा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीषा वर्मा, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लता अग्रवाल, एलसीआईएफ चेयरपर्सन आशा बेरीवाल, सर्विस चेयरपर्सन पूनम सिंह, क्लब मार्केटिंग चेयरपर्सन शाइना मलिक सहित लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
लॉयंस प्राइड ने श्री श्याम मंदिर में किया खिचड़ी प्रसाद वितरण



