NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम साय की मौजूदगी में बम्हनीडीह नगर पंचायत का शपथ ग्रहण संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जांजगीर चांपा > सीएम साय की मौजूदगी में बम्हनीडीह नगर पंचायत का शपथ ग्रहण संपन्न
जांजगीर चांपा

सीएम साय की मौजूदगी में बम्हनीडीह नगर पंचायत का शपथ ग्रहण संपन्न

नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों ने शपथ लेकर नगर पंचायत के नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत की

lochan Gupta
Last updated: July 3, 2026 12:29 am
By lochan Gupta July 3, 2026
Share
3 Min Read

जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को आईटीआई ग्राउंड बम्हनीडीह में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार डडसेना एवं सभी पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नगर पंचायत के नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खोखरा पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद वे कार से कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक किरण सिंह देव, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि स्थानीय निकाय लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी हैं और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पारदर्शिता, ईमानदारी और विकास को प्राथमिकता दें। उन्होंने नगर पंचायत के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। कार्यक्रम के दौरान अन्य अतिथियों ने भी अपने संबोधन में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए नगर पंचायत बम्हनीडीह के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। पूरे समारोह में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। शपथ ग्रहण के साथ ही नगर पंचायत बम्हनीडीह के नए जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को गति देने के संकल्प के साथ अपने कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत की।

You Might Also Like

वामपंथी सोच की गिरफ्त में आकर बर्बाद हो रही समूची कांग्रेस : शर्मा

खरौद के गौठान में भूख-प्यास से तड़पकर 29 गौवंश की मौत

‘अबकी बार 400 पार’ गगन भेदी नारों से गूंजा जांजगीर

अकलतरा में ईओडब्ल्यू की दबिश, खंगाले जा रहे घोटाले से जुड़े दस्तावेज

वाहन चेकिंग में पुलिस को मिले पौने दो करोड़ के जेवर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रोफेसर ने सेक्स करने कहा तो लडक़ी ने जड़े जोरदार थप्पड़
Next Article सीएम साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत

खबरें और भी है....

सीएम साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत
सीएम साय की मौजूदगी में बम्हनीडीह नगर पंचायत का शपथ ग्रहण संपन्न
प्रोफेसर ने सेक्स करने कहा तो लडक़ी ने जड़े जोरदार थप्पड़
रेलवे विभाग की तानाशाही से यात्री हर दिन हो रहे परेशान
एल्डरमैनों की जारी हुई सूची, निगम में 8 पदों पर हुई नियुक्ती

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?