NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रोफेसर ने सेक्स करने कहा तो लडक़ी ने जड़े जोरदार थप्पड़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्रोफेसर ने सेक्स करने कहा तो लडक़ी ने जड़े जोरदार थप्पड़
रायगढ़

प्रोफेसर ने सेक्स करने कहा तो लडक़ी ने जड़े जोरदार थप्पड़

मैं शादी करने वाली हूं, तुमको नोंचकर रख दूंगी, मंगेतर के सामने पीटा

lochan Gupta
Last updated: July 3, 2026 12:28 am
By lochan Gupta July 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में पड़ोसी युवती ने प्रोफेसर का कॉलर पकडक़र उसे दो थप्पड़ जड़ दिए। युवती का आरोप है कि शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर रेमन भार्गव ने उस पर सेक्स करने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उसने अश्लील मैसेज भेजे और कॉल करके परेशान करने लगा। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। बुधवार को युवती अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के कॉलोनी पहुंची थी, जहां उसने हंगामा किया और थप्पड़ जड़े। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती ने थाने में भी लिखित शिकायत दी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
जानकारी के मुताबिक, प्रोफेसर रेमन भार्गव लैलूंगा के शासकीय महाविद्यालय कुंजारा में पदस्थ है। युवती उसके पड़ोस में ही रहती है। युवती ने थाने में लिखित शिकायत दी जिसके मुताबिक, प्रोफेसर ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए अश्लील मैसेज भेजे। पिछले करीब डेढ़ साल से लगातार आपत्तिजनक मैसेज भेजकर उसे परेशान कर रहा था और सेक्स करने का दबाव डाल रहा था।
नाराज युवती 1 जुलाई को को अपने होने वाले पति के साथ कॉलोनी पहुंची। वहां दोनों के बीच पहले तो विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने प्रोफेसर को थप्पड़ मार दिए। इस दौरान मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रोफेसर की पत्नी ने मांगी माफी

वायरल वीडियो में युवती ने कहा, तुम्हारे घर को मैं पूरी तरह नोंचकर रख दूंगी। मैं शादी करने वाली हूं और तुम मुझे लूटोगे। इस दौरान प्रोफेसर की पत्नी माफी मांगती भी नजर आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती ने बताया कि, प्रोफेसर रेमन भार्गव ने कई लड़कियों को परेशान किया है। उसने कहा कि मानसिक प्रताडऩा झेल चुकी लड़कियां मेरे साथ आएं। जिससे लड़ाई आगे जारी रख सके। मुझे न्याय नहीं मिला तो आगे की कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। इस प्रोफेसर को जेल भेजना है।

कॉलेज प्राचार्य बोले- निजी मामला

शासकीय कॉलेज कुंजारा के प्राचार्य एमएल पटेल ने बताया कि यह मामला कॉलेज परिसर का नहीं है। उनका निजी मामला होगा, हमें भी घटना के बाद इसकी जानकारी मिली। युवती ने प्रोफ़ेसर के खिलाफ कॉलेज में कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर इसकी जानकारी उच्च विभाग को दी जाती और आगे की कार्रवाई की जाती।

थाने में शिकायत, फिर हुआ समझौता

इस मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि, युवती ने प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत की थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जिसके बाद मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।

You Might Also Like

कैरियर से निराश युवक ने बिलासपुर में किया सुसाईड

लॉयंस क्लब प्राइड ने किया गवर्नर विजिट रीजन एवं आधिकारिक यात्रा का भव्य आयोजन

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता सॉफ्टबॉल में बस्तर एवं दुर्ग संभाग ने जीत का लहराया परचम

पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई महावीर जयंती

बदहाल शिक्षा को सुधारने कांग्रेस के प्रयास शून्य- विजय अग्रवाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेलवे विभाग की तानाशाही से यात्री हर दिन हो रहे परेशान
Next Article सीएम साय की मौजूदगी में बम्हनीडीह नगर पंचायत का शपथ ग्रहण संपन्न

खबरें और भी है....

सीएम साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत
सीएम साय की मौजूदगी में बम्हनीडीह नगर पंचायत का शपथ ग्रहण संपन्न
प्रोफेसर ने सेक्स करने कहा तो लडक़ी ने जड़े जोरदार थप्पड़
रेलवे विभाग की तानाशाही से यात्री हर दिन हो रहे परेशान
एल्डरमैनों की जारी हुई सूची, निगम में 8 पदों पर हुई नियुक्ती

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?