रायगढ़। नगर निगम के लिए एल्डरमैनों की सूची जारी कर दी गई है। आठ पदों पर नियुक्ति के लिए नामों को मंजूरी दे दी गई है। सूची जारी होने के बाद भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। वहीं, जिले की नगर पालिका परिषदों के लिए भी एल्डरमैनों की सूची जारी कर दी गई है।
रायगढ़ नगर निगम में इस बार कुल 8 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इनमें ज्ञानेश्वर गौतम, मनोज शर्मा, मनीष गांधी, प्रदीप श्रृंगी, सुनील थवाईत, संजय जगवानी, शशिकांत शर्मा और पप्पू कुमार के नाम शामिल हैं। नगर पालिका परिषद खरसिया में सरिता सहिस, शशिभूषण राठौर, रतन अग्रवाल, संजय अग्रवाल और राकेश धृतलहरे को एल्डरमैन बनाया गया है। वहीं, नगर पंचायत धरमजयगढ़ में अनिल पांडेय, नीरज अग्रवाल और संतोष कुमार सारथी को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नगर पंचायत घरघोड़ा में विजय सिन्हा, डोले प्रसाद पटेल और कुंतिला उरांव को, जबकि लैलूंगा नगर पंचायत में रमेश पटनायक, दिनेश यादव और नरेश नायक को एल्डरमैन बनाया गया है।
18 नामों में से 8 को मिली जिम्मेदारी
बताया जा रहा है कि रायगढ़ नगर निगम के एल्डरमैन पद के लिए 18 नामों का पैनल भेजा गया था। इसे लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी और कई दावेदारों को उम्मीद थी कि उनका नाम सूची में शामिल होगा। लेकिन सूची जारी होने के बाद कुछ दावेदारों को निराशा हाथ लगी, जबकि जिन लोगों को एल्डरमैन बनाया गया, उनमें खुशी का माहौल है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में शहर के विकास और संगठन को मजबूत करने में इन नियुक्तियों की अहम भूमिका हो सकती है।
एल्डरमैनों की जारी हुई सूची, निगम में 8 पदों पर हुई नियुक्ती
लंबे समय से लिस्ट जारी होने का था इंतजार



