NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आधुनिक एवं सुविधायुक्त कार्यालय संगठन की मजबूती का बनेगा आधार : मुख्यमंत्री
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > आधुनिक एवं सुविधायुक्त कार्यालय संगठन की मजबूती का बनेगा आधार : मुख्यमंत्री
रायपुर

आधुनिक एवं सुविधायुक्त कार्यालय संगठन की मजबूती का बनेगा आधार : मुख्यमंत्री

सीएम साय ने भाजपा जिला कार्यालय ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन’ का भूमिपूजन कर रखी आधारशिला

lochan Gupta
Last updated: July 3, 2026 12:11 am
By lochan Gupta July 3, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने एक दिवसीय सक्ती जिला प्रवास के दौरान ग्राम जेठा में भाजपा जिला कार्यालय ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन’ का विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन कर आधारशिला रखी। लगभग 1.5 एकड़ क्षेत्र में बनने वाला यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसके निर्माण से क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी।
भूमिपूजन के पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यालय प्रांगण में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिए आधुनिक एवं सुविधायुक्त कार्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यालय केवल बैठकों और प्रशासनिक कार्यों का केंद्र नहीं होता, बल्कि यह कार्यकर्ताओं के समन्वय, संवाद तथा संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन का प्रमुख माध्यम भी होता है। उन्होंने कहा कि नवीन जिला कार्यालय के निर्माण से संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिले में हो रही वर्षा शुभ संकेत है। शुभ कार्य के अवसर पर हुई वर्षा जिले में खुशहाली, समृद्धि और विकास का संदेश लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि वर्षा किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था तथा जनजीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे जिले के सर्वांगीण विकास को भी बल मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि यह नवीन कार्यालय संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ जनसेवा एवं जनसंपर्क गतिविधियों को भी प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर विधायक श्री किरण सिंह देव ने कहा कि नवीन जिला कार्यालय के निर्माण से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय संगठन और जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री एवं कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

तोता एवं अन्य घरों में पाले गए पक्षी के संबंध में पूर्व में जारी निर्देश स्थगित

सीजीपीएससी भर्ती घोटाले की जांच करेगी सीबीआई- साय

आरएसयू की अनुदान राशि बढ़ी, अब मिलेंगे 54 करोड़

छत्तीसगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट से बाप-बेटे फरार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नकटी गांव बेदखली विवाद : सांसद अग्रवाल का बड़ा बयान
Next Article सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : सीएम साय

खबरें और भी है....

सीएम साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत
सीएम साय की मौजूदगी में बम्हनीडीह नगर पंचायत का शपथ ग्रहण संपन्न
प्रोफेसर ने सेक्स करने कहा तो लडक़ी ने जड़े जोरदार थप्पड़
रेलवे विभाग की तानाशाही से यात्री हर दिन हो रहे परेशान
एल्डरमैनों की जारी हुई सूची, निगम में 8 पदों पर हुई नियुक्ती

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?