NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पहली बारिश में डूबा रेलवे अंडरब्रिज, 5 दिन से रास्ता बंद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पहली बारिश में डूबा रेलवे अंडरब्रिज, 5 दिन से रास्ता बंद
रायगढ़

पहली बारिश में डूबा रेलवे अंडरब्रिज, 5 दिन से रास्ता बंद

लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही

lochan Gupta
Last updated: July 2, 2026 1:28 am
By lochan Gupta July 2, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में पहली बारिश के बाद रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) एक बार फिर जलभराव की समस्या से जूझने लगा है। नाले का गंदा पानी भरने और चेंबर की जाली उखड़ जाने के कारण अंडरब्रिज को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। पिछले पांच दिनों से लोगों को इस रास्ते से आवागमन की अनुमति नहीं है, जिससे आसपास के कई मोहल्लों के रहवासियों को लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हल्की बारिश होते ही अंडरब्रिज में पानी भर जाता है। नाले का गंदा पानी पुल के भीतर आ जाता है और चेंबर की जाली भी बाहर निकल आती है। इस बार भी पहली ही बारिश में यही स्थिति बन गई। जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से पुल के दोनों ओर लोहे के पाइप लगाकर आवागमन रोक दिया गया। फिलहाल निगम द्वारा नाले और अंडरब्रिज की सफाई कराई जा रही है। अंडरब्रिज बंद होने से मौदहापारा, बाजीराव पारा, मि_ूमुड़ा, सोनकर पारा समेत आसपास के कई इलाकों के लोगों को रोजाना अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। रोजमर्रा के काम, बाजार और कार्यालय आने-जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंडरब्रिज बंद होने से स्कूली बच्चों की परेशानी भी बढ़ गई है। जो बच्चे साइकिल या छोटे वाहनों से इसी रास्ते स्कूल जाते थे, उन्हें अब नया शनि मंदिर रोड स्थित चक्रपथ होकर जाना पड़ रहा है। वहीं पैदल आने-जाने वाले लोग किसी तरह पाइप पार कर जोखिम उठाते हुए पुल से गुजर रहे हैं।

सफाई के बाद खोला जाएगा रास्ता : महापौर

नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने बताया कि, अंडरब्रिज के पास नाले को एक स्थान पर मोड़े जाने के कारण वहां कचरा जमा हो जाता है। बारिश के दौरान नाले में पानी का दबाव बढऩे से ओवरफ्लो की स्थिति बनती है और पुल में पानी भर जाता है। उन्होंने कहा कि नाले की सफाई कराई जा रही है और व्यवस्था सामान्य होते ही अंडरब्रिज को दोबारा खोल दिया जाएगा। साथ ही नए अंडरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया भी जारी है।

You Might Also Like

ब्लूमिंग बड्स के वार्षिकोत्सव में जमकर थिरके नौनिहाल

राष्ट्र प्रेम का अलख जगा कर आध्यात्मिक मूल्यों की स्थापना करने वाले महान संत पूज्य अघोरेश्वर

माहवारी के दिनों में स्वच्छता का विषेश ध्यान रखें, 4 से 6 घंटे में पैड बदलें : डॉ. अर्चना

छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा में 16795 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

पुण्यतिथि पर याद किये गये विद्याचरण शुक्ल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ढिमरापुर लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, राहगीर से 15 हजार 200 रूपये की थी लूट
Next Article एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय

खबरें और भी है....

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
पहली बारिश में डूबा रेलवे अंडरब्रिज, 5 दिन से रास्ता बंद
ढिमरापुर लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, राहगीर से 15 हजार 200 रूपये की थी लूट
‘वीबी जी राम जी लागू’ मजदूरी दर में हुई 13 प्रतिशत की वृद्धि
प्लांट में खपाने जा रहा था 7.5 टन अवैध कबाड़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?