NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ढिमरापुर लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, राहगीर से 15 हजार 200 रूपये की थी लूट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ढिमरापुर लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, राहगीर से 15 हजार 200 रूपये की थी लूट
रायगढ़

ढिमरापुर लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, राहगीर से 15 हजार 200 रूपये की थी लूट

lochan Gupta
Last updated: July 2, 2026 1:27 am
By lochan Gupta July 2, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने ढिमरापुर रोड पर हुई लूट की वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने राह चलते युवक से मारपीट कर 15,200 लूट लिए थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक बदमाश महज तीन दिन पहले जेल से छूटकर बाहर आया था, लेकिन बाहर आते ही फिर लूट की वारदात को अंजाम दे बैठा।
प्रार्थी त्रिनाथ सामल (31 वर्ष) निवासी ढिमरापुर ने 30 जून को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जगन्नाथ हरिशचंद्र ज्वेलर्स में सेल्समैन है। 29 जून को कार्यालयीन कार्य से रायपुर गया था। देर रात बस से रायगढ़ लौटने के बाद मालिक के घर सामान पहुंचाकर अपने कमरे की ओर जा रहा था।
रात्रि लगभग 12:30 बजे ढिमरापुर रोड स्थित आदित्य मोटर्स के पास दो युवकों ने उसे रोककर जबरन रुपये मांगने शुरू कर दिए। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया और उसकी जेब में रखे 15,200 लूटकर चौतन्य नगर की ओर भाग निकले। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए, जिनमें एक काले रंग की शर्ट तथा दूसरा मटमैले रंग की शर्ट पहने हुए था।
फुटेज के आधार पर बापूनगर एवं रामभाठा क्षेत्र में पहचान कराई गई। इसी दौरान ह्यूमन इंटेलिजेंस से दोनों की पहचान नीरज टोप्पो एवं शैलेष मिंज निवासी रामभाठा, जवाहर नगर के रूप में हुई। पुलिस टीम ने त्वरित दबिश देकर दोनों आरोपियों को रामभाठा मुक्तिधाम के पास से हिरासत में लिया।
कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कराई गई पहचान परेड में प्रार्थी ने दोनों आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि लूटे गए रुपये लेकर वे झारसुगुड़ा (ओडिशा) घूमने चले गए थे और अधिकांश रकम खर्च कर चुके हैं। आरोपियों के कब्जे से 700 बरामद किए गए हैं।
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी आदतन आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। आरोपी नीरज टोप्पो के विरुद्ध थाना कोतवाली में दो चोरी एवं एक लूट का मामला पहले से दर्ज है, जबकि शैलेष मिंज के विरुद्ध एक चोरी एवं एक मारपीट का प्रकरण दर्ज है। इनमें से एक आरोपी घटना से सिर्फ तीन दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था, लेकिन जेल से बाहर आते ही पुन: अपराध की राह पकड़ ली।

You Might Also Like

भगवान परशुराम जयंती की खुशी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

फ्लाई ऐश डंपिग मामले में लीपापोती, पर्यावरण विभाग देता है क्लीन चिट

विकास को नई रफ्तार देने वाला महत्वपूर्ण दिन:भूपेंद्र सवन्नी

तीन दिन के लिए पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द

एक कॉल व चैट ने खोले जेल के भीतरी सतहों के राज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘वीबी जी राम जी लागू’ मजदूरी दर में हुई 13 प्रतिशत की वृद्धि
Next Article पहली बारिश में डूबा रेलवे अंडरब्रिज, 5 दिन से रास्ता बंद

खबरें और भी है....

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
पहली बारिश में डूबा रेलवे अंडरब्रिज, 5 दिन से रास्ता बंद
ढिमरापुर लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, राहगीर से 15 हजार 200 रूपये की थी लूट
‘वीबी जी राम जी लागू’ मजदूरी दर में हुई 13 प्रतिशत की वृद्धि
प्लांट में खपाने जा रहा था 7.5 टन अवैध कबाड़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?