NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नगर निगम रायगढ़ एल्डरमैन की जल्द आ सकती है सूची
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नगर निगम रायगढ़ एल्डरमैन की जल्द आ सकती है सूची
रायगढ़

नगर निगम रायगढ़ एल्डरमैन की जल्द आ सकती है सूची

9 पदों के लिए भेजे गए 18 नाम, जिलाध्यक्ष बोले-हर वर्ग का ध्यान में रखा गया

lochan Gupta
Last updated: July 2, 2026 1:25 am
By lochan Gupta July 2, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। नगर निगम में एल्डरमैनों की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में एल्डरमैनों की सूची जारी हो चुकी है, जबकि रायगढ़ की सूची का अभी इंतजार है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में कभी भी नौ एल्डरमैनों के नामों की घोषणा हो सकती है। नगर निगम में दिव्यांग कोटे सहित कुल 9 एल्डरमैन पद हैं। इन पदों के लिए करीब 18 नामों का पैनल प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया है। राजनीतिक गलियारों में संगठन और विभिन्न वर्गों से जुड़े कई नामों की चर्चा जोरों पर है। सूत्रों के मुताबिक संगठन से ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, मनीष गांधी, मनोज शर्मा और शशिकांत शर्मा के नाम चर्चा में हैं। वहीं संघ से संजय जगवानी, दिव्यांग प्रतिनिधित्व के लिए सोनी मुर्रावाला, पत्रकार दिनेश मिश्रा, समाजसेवी बाबूलाल अग्रवाल, पप्पू पांडे, रतिंदर राय और सुनील थवाईत के नाम भी प्रमुख दावेदारों में बताए जा रहे हैं। इसके अलावा लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम में शामिल पांच वार्डों से भी एक नाम तय किए जाने की संभावना जताई जा रही है। एल्डरमैन नियुक्ति से पहले भाजपा के भीतर भी विरोध के स्वर सामने आने लगे हैं। ग्राम गोरखा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरूणधर दीवान को आवेदन सौंपकर पप्पू पांडे को एल्डरमैन बनाए जाने का विरोध किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पप्पू पांडे ने कुछ वर्ष पहले ही भाजपा की सदस्यता ली है। अभी पार्टी की विचारधारा और कार्यशैली से पूरी तरह परिचित नहीं हैं। आवेदन में यह भी दावा किया गया है कि वार्ड स्तर पर उनका कोई मजबूत जनाधार नहीं है। ऐसे में उन्हें एल्डरमैन पद के लिए उपयुक्त नहीं माना जाना चाहिए।

आज-कल में जारी हो सकती है सूची : अरूणधर दीवान

भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधर दीवान ने बताया कि नगर निगम में दिव्यांग कोटा सहित कुल 9 एल्डरमैन पद हैं। इसके लिए कई नामों का पैनल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सभी समाज और वर्गों को ध्यान में रखते हुए नामों का चयन किया जा रहा है और सूची आज-कल में कभी भी जारी हो सकती है।

You Might Also Like

महापौर ने बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ

बलौदा बाजार की घटना को लेकर कांग्रेस का धरना

सभी निकायों में ऐतिहासिक वोटों से मिलेगी जीत : ओपी चौधरी

मांड नदी में अज्ञात युवक की मिली लाश

जिला अस्पताल के गेट पर डंप कर रहा कचरा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुलिस टीम पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next Article महापौर ने पैठूडबरी नाला की कराई सफाई

खबरें और भी है....

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
पहली बारिश में डूबा रेलवे अंडरब्रिज, 5 दिन से रास्ता बंद
ढिमरापुर लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, राहगीर से 15 हजार 200 रूपये की थी लूट
‘वीबी जी राम जी लागू’ मजदूरी दर में हुई 13 प्रतिशत की वृद्धि
प्लांट में खपाने जा रहा था 7.5 टन अवैध कबाड़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?