NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पति की संदिग्ध मौत पर पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > पति की संदिग्ध मौत पर पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
सारंगढ़

पति की संदिग्ध मौत पर पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

lochan Gupta
Last updated: June 27, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta June 27, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। जिला अंतर्गत आने वाले ग्राम बासीनबहरा पोस्ट-कोतरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर उसके पति की साजिश के तहत हत्या करने और साक्ष्य छुपाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीडि़ता शीतल निराला (22 वर्ष) ने सिटी कोतवाली सारंगढ़ के थाना प्रभारी और सतनामी विकास परिषद को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय और उचित दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

अस्थि विसर्जन के समय जश्न मनाने का वीडियो

पीडि़ता ने आरोप लगाया कि मृत्यु के महज दो दिन पूर्व ही उसकी अपने पति से हंसते-हुए बात हुई थी, जिस से स्वाभाविक मौत पर गहरा संदेह पैदा होता है। पीडि़ता का संदेह तब और पक्का हो गया जब ससुराल पक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया एक वीडियो सामने आया। आरोप है कि- इस वीडियो में पति के अस्थि विसर्जन के समय ससुराल वाले ठहाके लगाकर हंसते, शराब के नशे में जश्न मनाते और मुर्गा-दारू की पार्टी करते नजर आ रहे हैं।

मायके वालों से गाली-गलौज जान से मारने की धमकी

शिकायत पत्र के अनुसार, जब पीडि़ता के भाई अभिषेक उपसरपंच सुजीत कुमार पंच जीत कुमार रात्रे और मामा शंकर कोशले स्थिति का पता लगाने ससुराल पहुंचे, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ लड़ाई-झगड़ा और गाली-गलौज की। उन्हें वहां से भगाते हुए धमकी दी गई कि – तुम लोग और तुम्हारी लडक़ी शीतल से हमारा कोई वास्ता नहीं है, हम नहीं जानते कि – तुम्हारी लडक़ी की शादी कब हुई थी। यहाँ तक की शोक पत्र में भी पत्नी शीतल का नाम शामिल नहीं किया गया।

मौत की खबर छुपाई गुपचुप दाह संस्कार

पीडि़ता शीतल निराला ने अपने आवेदनों में बताया कि – उसके पति स्वर्गीय संजय कुमार निराला, जो सीसीएल (ष्टष्टरु) के कर्मचारी थे और झारखंड में कार्यरत थे की मृत्यु 19 जून 26 को हो चुकी थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मौत की जानकारी पीडि़ता को तीन दिनों तक नहीं दी गई। जब पीडि़ता के मायके वालों को भनक लगी, तो वे 21 जून 2026 को बासीनबहरा स्थित ससुराल पहुंचे। वहां पता चला कि – ससुराल पक्ष (ननद, ननद के पति और बड़े ससुर) ने पूरी बात को गोपनीय रखते हुए पति का दाह संस्कार भी कर दिया था।

निष्पक्ष जांच और आरोपियों को सजा देने की मांग

शीतल निराला ने थाना प्रभारी और सतनामी विकास परिषद को सौंपे पत्र में गुहार लगाई है कि उसके पति के मौत की निष्पक्ष जांच कराई जाए।यह सामान्य मृत्यु है या सोची-समझी हत्या। पीडि़ता ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी न्यायिक व दंडात्मक सजा दिलाने और खुद के अधिकारों की रक्षा करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।

You Might Also Like

विधायक उत्तरी जांगड़े ने शिक्षकों की सेवा पुस्तिका सत्यापन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र

हम आज भी रायगढ़ जिले में है

पुलिस के द्वारा नशा खोरी पर कार्यवाही

कलेक्टर व एसपी ने किया उप जेल का औचक निरीक्षण

शिक्षक नरेश चौहान का मामला विधानसभा में उठा : उत्तरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नवा रायपुर में वृक्षारोपण एवं पीपल प्लांटेशन कार्यों का मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया निरीक्षण
Next Article मजदूरी को दिखाया ठेंगा, अब है आइसक्रीम दुकान की राजकुंमारी

खबरें और भी है....

सुशासन तिहार के दौरान जिले मेें प्राप्त 507 आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण
विशेष लेख : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : सरल, सादगी और संवेदनशीलता के साथ विकास यात्रा का सशक्त नेतृत्व
राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
स्व-रोजगार और बैंक लोन के नाम पर 165 महिलाओं से की गई थी लाखों की धोखाधड़ी
हाथी शावकों को खदेडऩे ग्रामीणों ने फोड़े फटाके

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन तिहार के दौरान जिले मेें प्राप्त 507 आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?