NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर में स्थापित होगी स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहर में स्थापित होगी स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा
रायगढ़

शहर में स्थापित होगी स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा

एमआईसी की बैठक में विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

lochan Gupta
Last updated: June 26, 2026 12:01 am
By lochan Gupta June 26, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। गुरुवार को महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में महापौर परिषद (एमआईसी) की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में निगम के विभिन्न विभागों हेतु आवश्यक आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के पात्र हितग्राहियों के प्रकरणों का अनुमोदन किया गया।
परिषद द्वारा केवड़ाबाड़ी चौक से मरीन ड्राइव तक प्रस्तावित कैनाल लिंक रोड निर्माण कार्य के लिए प्रभावित सार्वजनिक शौचालय एवं अन्य संरचनाओं के विस्थापन संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा स्थापना संबंधी प्रस्ताव पर सहमति दी गई। बैठक में विधायक मद से वार्ड क्रमांक 28 में सामुदायिक भवन निर्माण, जल प्रदाय व्यवस्था के संधारण एवं मरम्मत कार्यों में हुए अतिरिक्त व्यय के अनुमोदन तथा रामपुर स्थित पुराने ट्रेंचिंग ग्राउंड में दफन व्यवस्था संबंधी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापना संबंधी प्राप्त आवेदन को विचारार्थ सामान्य सभा में प्रस्तुत किए जाने तथा वार्ड क्रमांक 01 एवं 22 में स्वीकृत विकास कार्यों के स्थल परिवर्तन संबंधी प्रस्तावों पर भी परिषद ने सहमति प्रदान की। बैठक में स्वीकृत सभी प्रस्तावों के शीघ्र क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में एमआईसी सदस्य सहित विभाग प्रमुख अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि महापौर परिषद द्वारा लिए गए निर्णयों का उद्देश्य शहर के विकास कार्यों को गति देना तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों की स्वीकृति से आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि निगम जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शहर के समग्र विकास के लिए सतत प्रयासरत है। निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि बैठक में स्वीकृत प्रस्तावों के शीघ्र एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन नागरिक सुविधाओं के विस्तार, पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं अधोसंरचना विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जनहित एवं विकास से जुड़े सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

You Might Also Like

रायगढ़ लोकसभा हेतु भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बनने पर राधेश्याम राठिया को ओपी ने दी बधाई

जिला भाजपा अध्यक्ष दीवान की ताई शकुंतला दुबे के निधन पर निवास जाकर मंत्री ओपी ने शोक जताया

फिर एक नव विवाहिता दहेज लोभियों का हुई शिकार

रवि निगानिया का असामयिक निधन व्यापार जगत की अपूरणीय क्षति – सुशील रामदास

गारे पालमा सेक्टर 1 का विरोध न केवल तमनार अंचल बल्कि पूरे राज्य के लिए भारी नुकसान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 50 दिन तक अस्पताल में मौत से लड़ता रहा नवजात, मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के डॉक्टरों ने बचाई जिंदगी
Next Article अपेक्स बैंक की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ की अनियमितता, शाखा प्रबंधक सहित 8 सेवा से बर्खास्त

खबरें और भी है....

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था प्रयास -सीएम साय
25 जून 1975 के दौरान सत्ता के अहंकार ने की संविधान की हत्या-ओपी चौधरी
लोकतंत्र अमर रहे, आपातकाल कभी नहीं के नारो से गूंजा शहर, निकली मशाल रैली
विंडो एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग, दम घुटने से पिता की मौत बेटा गंभीर
छत्तीसगढ़ को बनाएंगे देश का नया टेक्सटाइल हब. नवा रायपुर में रु. 235 करोड़ की वस्त्र इकाई का भूमिपूजन, ओपी बोले – हजारों को मिलेगा रोजगार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था प्रयास -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?