NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक दिन में 766 गांवों पर जन चौपाल लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकार्ड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > एक दिन में 766 गांवों पर जन चौपाल लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकार्ड
जशपुरनगर

एक दिन में 766 गांवों पर जन चौपाल लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ दर्ज जशपुर पुलिस का हेलमेट जन जागरूकता अभियान

lochan Gupta
Last updated: June 25, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta June 25, 2026
Share
6 Min Read

जशपुरनगर। यातायात जागरूकता एवं सडक़ सुरक्षा के संबंध में जशपुर पुलिस के द्वारा ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में जिले के 766 गांवों में जन चौपाल लगाकर प्रत्येक गांव के अंतिम व्यक्ति तक हेलमेट पहनने हेतु जागरूकता अभियान चलाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में जशपुर पुलिस का नाम दर्ज कराया है।हेलेमेट जागरूकता अभियान में पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही पर लगातार निगाह रख परीक्षण उपरांत योग्य पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की राज्य प्रमुख सोनल राजेश शर्मा के द्वारा डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड का सर्टिफिकेट व मेडल प्रदाय किया गया एवं जशपुर पुलिस के द्वारा दुर्घटनाओं में मौतों को कम करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम हेतु शुभकामनायें प्रेषित की गई।
जिले में हो रही सडक़ दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि को गंभीरता से लेते हुए जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस द्वारा एक व्यापक एवं जनसहभागिता आधारित विशेष यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य केवल यातायात नियमों का पालन करवाना ही नहीं बल्कि लोगों के भीतर सडक़ सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता विकसित करना है।
अभियान की शुरूआत दिनांक 18-04-2026 को रक्षित केन्द्र जशपुर से हेलमेट जागरूकता रैली निकालकर की गई जिसमें श्री रोहित व्यास, कलेक्टर जशपुर, डॉ. लाल उमेद सिंह, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, पुलिस के अधिकारी एवं जवान तथा अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधिगण के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बाईक रैली के माध्यम से आम नागरिकों को हेलमेट पहनने हेतु जागरूक किया गया। इस प्रकार अलग-अलग समय में जिले के पत्थलगांव, कुनकुरी, बगीचा अनुविभाग मुख्यालय एवं विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में भी हेलमेट जनजागरूकता रैली निकाली गई जिसमें 10,000 से अधिक गणमान्य नागरिक सहित आम जनता शामिल रहे।उल्लेखनीय है कि जिले में पुलिस के द्वारा अपनी बीट प्रणाली को मजबूत तथा सुधार करते हुए प्रत्येक गांव में प्रभारी के रूप में किसी न किसी एक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को गांव का सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है, उन्हें उस गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह अधिकारी/कर्मचारी उस गांव की सुरक्षा, ग्रामीणों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करना, इसके अतिरिक्त ग्रामीणों के अन्य विभिन्न समस्याओं से रूबरू होकर उनका निराकरण किये जाने हेतु सतत् प्रयासरत रहेगा।

जशपुर पुलिस मितान

जशपुर पुलिस के द्वारा ग्रामीणों एवं पुलिस के मध्य आपसी संबंध को मजबूत करने स्वयंसेवक के रूप में पुलिस मितान का गठन किया गया है जिनकी संख्या लगभग 5,000 है। वे भी ग्राम स्तर पर विभिन्न अपराध में अपराधियों को पकडऩे एवं पुलिस के जन जागरूकता अभियान में बड़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। जशपुर पुलिस अपने जन जागरूकता अभियान को जिले के सभी गांवों में किये जाने के लिए संकल्पित है एवं इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु आज दिनांक 24-06-2026 को जिले के समस्त 766 गांवों में एक ही दिन में एक ही साथ जन चौपाल लगाकर पूरे जिले के सभी गांवों को जागरूक करने का फैसला लिया गया जिसके तहत आज इस कार्यवाही को प्रात: 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक पूर्ण किया गया। जशपुर पुलिस के द्वारा हेलमेट जागरूकता को लेकर एक ही दिन में जिले के 766 गांवों में एक साथ जन चौपाल लगाकर हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में प्रमाणित करते हुए अपने रिकार्ड में दर्ज किया गया। इस प्रकार जशपुर पुलिस के द्वारा अपने हेलमेट जागरूकता अभियान को शिखर पर पहुंचाते हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने में सफलता मिली है। संपूर्ण कार्यवाही में जिला पुलिस जशपुर के प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी का विशेष योगदान रहा है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस पूरे उपलब्धि को अपने समस्त अधीनस्थों को समर्पित किया है। इस अभियान में गांव में आयोजित जन चौपाल के अतिरिक्त आज आयोजित अधिकांश ग्राम सभा के बैठकों में अपने प्रस्ताव में शामिल करते हुए हेलमेट अनिवार्यता व हेलमेट लगाये जाने पर जोर दिया गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस विभाग के अलावा कलेक्टर जशपुर, सीईओ जिला पंचायत, सीईओ जनपद पंचायत, एसडीएम, पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि सरपंच, उप सरपंच, पंच, सचिवों का विशेष योगदान रहा, साथ ही पुलिस के सहयोगी 5,000 पुलिस मितानों का इस पूरे आयोजन में विशेष सहभागिता रही है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने इन सभी का आभार व्यक्त किये हैं एवं विश्वास जताया है कि आने वाले दिनों में ग्राम स्तर पर किये गये जागरूकता से अधिकांश लोग हेलमेट का आत्मसात करेंगे।

You Might Also Like

कलेक्टर एवं जिपं सीईओ ने पद्मश्री जागेश्वर का किया अभिनंदन

महुआ के लालच में जल रहा बादलखोल अभ्यारण्य, विभाग को नहीं है खबर

दो साल के मासूम रेहान का होगा निशुल्क इलाज

मयाली का मधेश्वर महादेव धाम आध्यात्मिक आस्था का केंद्र-सीएम साय

चाकू से हमला कर दोस्त को उतारा मौत के घाट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मोबाइल बनेगा गणित का गुरु, फोन कॉल पर होगी पढ़ाई
Next Article अग्रोहा स्टील के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कभी भी हो या सकता है उग्र आंदोलन

खबरें और भी है....

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था प्रयास -सीएम साय
25 जून 1975 के दौरान सत्ता के अहंकार ने की संविधान की हत्या-ओपी चौधरी
लोकतंत्र अमर रहे, आपातकाल कभी नहीं के नारो से गूंजा शहर, निकली मशाल रैली
विंडो एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग, दम घुटने से पिता की मौत बेटा गंभीर
छत्तीसगढ़ को बनाएंगे देश का नया टेक्सटाइल हब. नवा रायपुर में रु. 235 करोड़ की वस्त्र इकाई का भूमिपूजन, ओपी बोले – हजारों को मिलेगा रोजगार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था प्रयास -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?