NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लीनेस क्लब सेवांजली की बोर्ड मीटिंग सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लीनेस क्लब सेवांजली की बोर्ड मीटिंग सम्पन्न
रायगढ़

लीनेस क्लब सेवांजली की बोर्ड मीटिंग सम्पन्न

वर्षा जल संचयन पर किया जागरूक

lochan Gupta
Last updated: June 25, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta June 25, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। लीनेस क्लब सेवांजली की बी ओ डी मीटिंग उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। वर्षा जल संचय के महत्व पर विचार व पोस्टर किया गया प्रस्तुत इस अवसर पर जूनियर क्लब के सदस्यों दीक्षा शुक्ला, हृदया पांडेय ने ‘वर्षा जल संचयन’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत कर सभी को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्राची कुलवेदी ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से वर्षा जल के महत्व एवं उसके संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लता बघेल ने भी वर्षा जल संचयन विषय पर अपने विचार रखते हुए वर्षा जल को संरक्षित करने एवं उसके सदुपयोग के विभिन्न उपायों की जानकारी दी।
क्लब की संस्थापक अध्यक्ष सुमिता पाण्डेय ने सभी प्रतिभागी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। सेवांजली क्लब को मिला चार्टर सर्टिफिकेट बैठक के दौरान डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस रश्मि अग्रवाल जी द्वारा प्रदत्त सेवांजलि क्लब के चार्टर सर्टिफिकेट के महत्व पर भी चर्चा की गई। संस्थापक अध्यक्ष सुमिता जी पाण्डेय ने चार्टर सर्टिफिकेट की गरिमा, क्लब की पहचान एवं विरासत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि चार्टर सदस्य होना अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि चार्टर सर्टिफिकेट केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि क्लब की सेवा, समर्पण और गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है तथा इसे सहेजना और सम्मान देना प्रत्येक सदस्य का दायित्व है।
कार्यक्रम का संचालन सचिव रजनी मिश्रा ने किया। चार्टर सदस्यों अघ्यक्ष प्रतिभा सिंह, कोषाध्यक्ष निशात अली, चेयर पर्सन प्रिया पांडेय, ममता चौहान, तनु शर्मा, बबली कुलवेदी, चंचला सिंह, सरोजिनी कुर्रे, रुपांजली देशमुख, पूनम तिवारी, कावेरी शुक्ला, राजश्री शुक्ला,लता बघेल, रजनी मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। सदस्यों ने बैठक के पश्चात लीनेस राजश्री शुक्ला के सौजन्य से सभी सदस्यों ने मनोरंजक खेलों का आनंद लिया, जिससे वातावरण और भी आनंदमय हो गया। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण यह रहा कि जूनियर क्लब सेवांजलि को ऑल इंडिया प्रेसिडेंट लीनेस आशा मोहन जी एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर लीनेस सुमन बगला जी द्वारा प्रेषित एफिलिएशन सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ। यह सम्मान प्राप्त होने पर बच्चों में अत्यंत उत्साह और गर्व का संचार हुआ तथा उन्हें सेवा गतिविधियों में और अधिक सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरणा मिली। यह आयोजन जागरूकता, ज्ञानवर्धन, सम्मान और मनोरंजन का सुंदर संगम रहा, जिसने सभी सदस्यों एवं बच्चों को सेवा और समाजहित के कार्यों के लिए प्रेरित किया।

You Might Also Like

देश ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित हो रहा है चक्रधर समारोह-केंद्रीय मंत्री अठावले

दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का प्रथम दिवसीय सत्र संपन्न

मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

किरोड़ीमल नगर में 96 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार’

चिटफंड कंपनी के संचालकों से जब्त संपत्ति की होगी निलामी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिला अस्पताल सारंगढ़ में हो रहा महाघोटाला
Next Article चिखली बाजार में आयुष चिकित्सा शिविर, 475 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

खबरें और भी है....

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था प्रयास -सीएम साय
25 जून 1975 के दौरान सत्ता के अहंकार ने की संविधान की हत्या-ओपी चौधरी
लोकतंत्र अमर रहे, आपातकाल कभी नहीं के नारो से गूंजा शहर, निकली मशाल रैली
विंडो एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग, दम घुटने से पिता की मौत बेटा गंभीर
छत्तीसगढ़ को बनाएंगे देश का नया टेक्सटाइल हब. नवा रायपुर में रु. 235 करोड़ की वस्त्र इकाई का भूमिपूजन, ओपी बोले – हजारों को मिलेगा रोजगार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था प्रयास -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?