NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: केसी वेणुगोपाल लेंगे जिलाध्यक्षों की क्लास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > केसी वेणुगोपाल लेंगे जिलाध्यक्षों की क्लास
रायपुर

केसी वेणुगोपाल लेंगे जिलाध्यक्षों की क्लास

8 गांव में भेजे गए जिलाध्यक्ष, जमीनी रिपोर्ट तैयार कर देंगे फीडबैक

lochan Gupta
Last updated: June 24, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta June 24, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। अभनपुर में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज 5वां दिन है। राहुल गांधी के दौरे और संगठन को दिए गए राजनीतिक संदेशों के बाद अब प्रशिक्षण शिविर का फोकस जिलाध्यक्षों के जमीनी अनुभव और संगठनात्मक मजबूती पर रहेगा। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल कल शिविर में पहुंचेंगे, जहां वे जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों को संगठन संचालन और चुनावी रणनीति पर प्रशिक्षण देंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि केसी वेणुगोपाल के साथ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी शिविर में मौजूद रहेंगे। दोनों नेता अलग-अलग सत्रों में जिलाध्यक्षों से संवाद करेंगे और संगठन सृजन अभियान की समीक्षा करेंगे। प्रशिक्षण शिविर को सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं रखा गया है। मंगलवार को जिलाध्यक्षों को अलग-अलग समूहों में नवापारा, थानोद, कचना, खपरी समेत 8 गांवों में भेजा गया था। वहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर मनरेगा, रोजगार, नशे की समस्या, कृषि और स्थानीय मुद्दों की जानकारी जुटाई।
आज शिविर में इन गांवों के दौरे की रिपोर्ट पर चर्चा होगी। कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि जिला अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में केवल संगठन नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाएं। रविवार को राहुल गांधी करीब चार घंटे तक प्रशिक्षण शिविर में रहे थे। उन्होंने जिलाध्यक्षों के साथ लंबी चर्चा में साफ कहा था कि कांग्रेस में आगे बढऩे का रास्ता जमीनी काम से तय होगा। उन्होंने नए नेतृत्व को आगे लाने, गुटबाजी से बचने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का संदेश दिया था। प्रशिक्षण शिविर में 25 जून को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी शामिल होंगी। वे महिला नेतृत्व, संगठन में महिलाओं की भागीदारी और जनसंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी। अभनपुर के आशुतोष-अलका अग्रवाल मंगल भवन में 20 जून से शुरू हुए इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर के 41 जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हैं।

You Might Also Like

सीएम साय ने पर्वतारोहियों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री की सार्थक पहल से छात्राओं की आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

प्रतिष्ठित डॉक्टर के ठिकानों पर ईडी का छापा

‘गूगल बॉय’ रुद्र को, लोक भवन में मिला सम्मान

सीएम साय ने महिला पत्रकारों का किया सम्मान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज का भव्य उत्सव
Next Article रेप के आरोपी को 20 साल की सजा, रायपुर में नाबालिग से किया था दुष्कर्म

खबरें और भी है....

सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
भारी वाहन की चपेट में आए बाइक सवार पति-पत्नी की मौत
रायगढ़ स्टील इस्पात में फर्नेस ब्लास्ट, 4 घायल
पैसे मांगने की बात पर विवाद पर पहले डंडे से मारा फिर…पत्नी के सिर पर हथौड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?