NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज का भव्य उत्सव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज का भव्य उत्सव
रायपुर

महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज का भव्य उत्सव

गुढिय़ारी में निकली आकर्षक शोभायात्रा और रुद्राभिषेक

lochan Gupta
Last updated: June 24, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta June 24, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। माहेश्वरी समाज ने आराध्य देव भगवान महेश और माता पार्वती का जन्मोत्सव महेश नवमी मंगलवार को महेश भवन, गुढिय़ारी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पर 4 दिवसीय आयोजनों का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नंदकिशोर राठी, उर्मिला टावरी और संगठन प्रभारी शुभम टावरी शामिल हुए। समाज के प्रचार-प्रसार मंत्री आदित्य डागा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शहर के प्रमुख मार्गों से निकली भव्य शोभायात्रा से हुई, जिसमें आकर्षक झांकियां, डीजे और पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में समाज के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर समाजजनों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और मिठाइयों का वितरण किया। इसके बाद भगवान महेश का रुद्राभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना और यज्ञ संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में प्रियेश माहेश्वरी और स्वाति माहेश्वरी मुख्य यजमान रहे। आयोजन में समाज के अध्यक्ष संदीप राठी, गोविंद माहेश्वरी, महिला संगठन की भावना राठी, संगीता मालानी, युवा संगठन के शिवम राठी और अमन माहेश्वरी सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
समाज द्वारा दोपहर में आम भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें करीब एक हजार राहगीरों को प्रसादी वितरित की गई। शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने पारंपरिक नृत्य, भजन और नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर हरीश मंत्री और पूनम मंत्री ने ‘तथास्तु’ कार्यक्रम के तहत जीवन मूल्यों और सकारात्मक सोच पर प्रेरक विचार साझा किए। महाउत्सव के दौरान खेलकूद, चित्रकला, महिला संगठन द्वारा आयोजित ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं मेधावी विद्यार्थियों और उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाले समाजजनों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी समाज बंधुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन की सफलता में समाज की विभिन्न इकाइयों और कार्यकारिणी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You Might Also Like

मंत्री के बंगले पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने की आत्महत्या

बीजेवाईएम अध्यक्ष राहुल पर सेक्स की कोशिश का आरोप

सीएम साय 2 को देंगे 70 लाख महतारी-बहनों को तीजा का उपहार

दीपक बैज बस्तर में निकालेंगे न्याय यात्रा, 3 दिन में 33 किलोमीटर की यात्रा

सूदखोर तोमर ब्रदर्स ने जबरन लोगों से करवाई रजिस्ट्री

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसईसीएल मुख्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित
Next Article केसी वेणुगोपाल लेंगे जिलाध्यक्षों की क्लास

खबरें और भी है....

सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
भारी वाहन की चपेट में आए बाइक सवार पति-पत्नी की मौत
रायगढ़ स्टील इस्पात में फर्नेस ब्लास्ट, 4 घायल
पैसे मांगने की बात पर विवाद पर पहले डंडे से मारा फिर…पत्नी के सिर पर हथौड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?