NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे-स्टेशन पर यात्री और कैंटीन कर्मचारी के बीच मारपीट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रेलवे-स्टेशन पर यात्री और कैंटीन कर्मचारी के बीच मारपीट
रायगढ़

रेलवे-स्टेशन पर यात्री और कैंटीन कर्मचारी के बीच मारपीट

पानी मांगने की बात पर हुआ था विवाद

lochan Gupta
Last updated: June 23, 2026 12:15 am
By lochan Gupta June 23, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर रविवार शाम एक यात्री और कैंटीन कर्मचारी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि मामले में अब तक किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 4 बजे चर्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 17007) रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान एक यात्री पानी लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरा और कैंटीन कर्मचारी से पानी मांगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद कुछ ही मिनटों में बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए। घटना का करीब 33 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति को प्लेटफॉर्म पर पटकते हुए भी देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में एक आरपीएफ जवान भी मौके पर मौजूद नजर आ रहा है। जवान दोनों पक्षों को अलग करने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सीटी बजाते हुए दिखाई देता है।

किसी पक्ष ने नहीं की शिकायत

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत नहीं मिलने के कारण मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच इसकी चर्चा हो रही है। फिलहाल शिकायत नहीं होने के कारण मामले में आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

You Might Also Like

अपने घर के सदस्यों की तरह पौधों का संरक्षण करें : आशा बेरीवाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर

आर.एल. हॉस्पिटल में 25 अगस्त को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध

श्याम नाम के गुलाल से गुलाबी हुआ शहर की गलियां

दो भारी वाहनों में जोरदार भिड़ंत, दीवार गिरी, हाईवे पर लगा जाम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शंकर लाल अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस नेता ने कलेक्टर से की शिकायत
Next Article नकली-शराब : फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ, 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम लागू
मलेरिया से एक व्यक्ति की हुई मौत, सप्ताहभर से मेकाहारा में चल रहा था उपचार, बरमकेला से रेफर होकर आया था रायगढ़ज्
सावन में दिव्यता से सराबोर मयाली का मधेश्वर महादेव
एकलव्य विद्यालय में भडक़ा छात्रों का आक्रोश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ, 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?