NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अल्पसंख्यक समुदायों के सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अल्पसंख्यक समुदायों के सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति
रायगढ़

अल्पसंख्यक समुदायों के सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति

lochan Gupta
Last updated: June 23, 2026 12:07 am
By lochan Gupta June 23, 2026
Share
3 Min Read

योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभ वितरण एवं व्यापक जनजागरूकता पर प्रशासन का विशेष फोकस
अल्पसंख्यक कल्याण समिति एवं प्रधानमंत्री नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक संपन्न
प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर

रायगढ़। अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति एवं प्रधानमंत्री नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने की। बैठक में अल्प संख्यक समुदाय के लिए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन, शत-प्रतिशत लाभ वितरण तथा व्यापक जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।
कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए समुदाय स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी सरल और सुगम तरीके से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने लाभार्थियों की अद्यतन सूची तैयार कर योजनाओं की सतत निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान वर्ष 2016-17 से 2025-26 तक स्वीकृत आवासों की प्रगति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण, आंकड़ों के सत्यापन तथा पात्र परिवारों को समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, सहकारिता, कृषि, मत्स्य पालन, रेशम, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा रोजगार विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान छात्रवृत्ति, सरस्वती साइकिल योजना, आयुष्मान भारत, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आत्मा योजना, राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कौशल विकास प्रशिक्षण, रोजगार पंजीयन एवं स्वरोजगार कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, विशेष जागरूकता शिविरों के आयोजन तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोडऩे पर जोर दिया गया। उद्योग विभाग को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) सहित उद्यमिता एवं स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में समिति सदस्यों ने अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कंप्यूटर शिक्षा, स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन, कौशल एवं सिलाई प्रशिक्षण, कैरियर मार्गदर्शन तथा अल्पसंख्यक समुदायों तक योजनाओं की पहुंच बढ़ाने संबंधी सुझाव दिए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री श्रीकांत दुबे, समिति के सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

एनटीपीसी लारा को किया गया पर्यावरण संरक्षण के लिए आपेक्ष इंडिया अवार्ड से पुरस्कृत

ऑनलाइन ठगी के शिकार पीडि़त को वापस मिलेगी रकम

मेकहारा में सुरक्षाकर्मियों के बीच वेतन को लेकर भेदभाव

ओजस योग मंदिर के तत्वाधान में निशुल्क योग संस्कार शिविर का होगा आयोजन

आरएस डिजीटल सेंटर का संचालक अवैध रेल टिकट बनाते गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीएम गति शक्ति पोर्टल से विकास परियोजनाओं में आएगी गति और पारदर्शिता: कलेक्टर
Next Article सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान से शासन की योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में विशेष फोकस करें-कलेक्टर

खबरें और भी है....

विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़-ओपी, नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण
‘प्रेम-प्रसंग’ के एंगल से गरमाया मामला, आत्महत्या या खौफनाक मर्डर?
रायगढ़ सहित प्रदेश के 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर
शौचालय निर्माण व उज्जवला गैस कनेक्शन दिलाने की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?