NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में अनुसूचित जाति समाज के विकास को मिली नई गति : डॉ.सनम जांगड़े
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > सीएम साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में अनुसूचित जाति समाज के विकास को मिली नई गति : डॉ.सनम जांगड़े
सारंगढ़

सीएम साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में अनुसूचित जाति समाज के विकास को मिली नई गति : डॉ.सनम जांगड़े

गिरौदपुरी में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे शेड निर्माण कार्यों की समीक्षा

lochan Gupta
Last updated: June 22, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta June 22, 2026
Share
4 Min Read

बिलाईगढ़। भाजपा अनु.जाती मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं मेला समिति के सदस्य डॉ.सनम जांगड़े रविवार को बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में मत्था टेका उन्होंने गुरुगद्दी पर आशीर्वाद प्राप्त कर राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के ‘मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश को याद करते हुए भावपूर्ण तरीके से पूजा-अर्चना की।
डॉ. सनम जांगड़े ने कहा बाबा गुरू घासीदास के मनखे- मनखे एक समान का सन्देश, मानव को मानव से जोडऩे वाला और सद्भाव व समरसता बढ़ाने वाला है। बाबा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर हमारी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा गिरौदपुरी का सतत् विकास किया जा रहा है। विशाल जैतखाम निर्माण से लेकर अनेक सुविधाओं का विस्तार यहां किया गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में अनुसूचित जाति समाज के विकास को नई गति मिली है। गिरौदपुरी धाम के सर्वांगीण विकास के अंतर्गत जैतखाम, मंदिर परिसर, अमृत कुंड, छाता पहाड़ तक सडक़, सीढिय़ों एवं प्रकाश व्यवस्था जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण किए गए हैं। गिरौदपुरी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थायी छायादार शेड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा के बाद, गिरौदपुरी धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से बचाने के लिए 3 करोड़ रुपए की राशि से छायादार शेड निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है। यह स्थायी शेड मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य मंदिर (गुरू गद्दी) तक बनाया जा रहा है, ताकि लंबी कतारों में खड़े भक्तों को आसानी हो। मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक करीब 1200 मीटर की दूरी तक स्थाई शेड निर्माण किया जा रहा है। तथा अन्य विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त भंडारपुरी धाम के विकास हेतु 17 करोड़ 11 लाख 22 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे वहां अधोसंरचना संबंधी कार्य शीघ्र प्रारंभ होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अनुसूचित जाति समाज के उत्थान हेतु प्रत्येक वर्ष पांच प्रतिभावान युवाओं को पायलट प्रशिक्षण के लिए 15-15 लाख रुपये की सहायता देने का निर्णय भी लिया गया है। और मड़वा धर्मशाला में 50 लाख की स्वीकृति दी गई है। इस निर्माण के अलावा सरकार ने गिरौदपुरी मेला बजट को भी 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दिया है, ताकि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य, पेयजल और भोजन की सुविधाएं मिल सकें।
इस मौके पर सतनामी समाज के श्री दुर्गा महेश्वर जी पूर्व जिला अध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, राम कुमार मिरी सदस्य मेला समिति, नरोत्तम बघेल पूर्व जिला अध्यक्ष सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति बलौदाबाजार, डॉ. मोहन बांधे, हितेश रात्रे, सतीश रात्रे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, नगर पंचायत पवनी पार्षद करण साहू, चरण दास तेहरवंश,गोविंद घृतलहरे, कुंजराम कोसले जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ प्रगतिशील छ. ग. सतनामी समाज, लता सोनवानी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रगतिशील छ. ग. सतनामी समाज, अजय कुमार सांडे कार्यकरणी सदस्य प्रगतिशील छ. ग. सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ, सुनीता कोसले ब्लाक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रगतिशील छ. ग. सतनामी समाज, राजेन्द्र निराला, लक्ष्मीकांत टंडन, जयसन कोसले, मिथलेश बर्मन, प्रदीप कुर्रे, कमलेश कुर्रे, रमेश बंजारे, महेन्द्र सिंह बारले एवं गिरौदपुरी धाम के सभी वरिष्ठ समाज सेवक व नागरिक गण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You Might Also Like

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में तहसील और उप पंजीयक कार्यालय का किया लोकार्पण

शिक्षक के परिजन को मिले अनुकम्पा नियुक्ति

छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर ने ली बैठक

केसरवानी भवन में नि:शुल्क योग प्रशिक्षण

पुलिस ने कई मामलों के आरोपियों को किया गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव और बीज उत्सव
Next Article अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यादव समाज की गोष्ठी संपन्न

खबरें और भी है....

विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़-ओपी, नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण
‘प्रेम-प्रसंग’ के एंगल से गरमाया मामला, आत्महत्या या खौफनाक मर्डर?
रायगढ़ सहित प्रदेश के 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर
शौचालय निर्माण व उज्जवला गैस कनेक्शन दिलाने की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?