NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव और बीज उत्सव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्टर की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव और बीज उत्सव
सारंगढ़

कलेक्टर की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव और बीज उत्सव

सीड बाल निर्माण अभियान में कलेक्टर ने सहभागिता देकर नागरिकों को किया प्रेरित

lochan Gupta
Last updated: June 22, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta June 22, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत खिचरी स्थित समग्र शिक्षा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव एवं बीज उत्सव कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू शामिल हुईं। कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिला समूहों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार वृक्षों के बीजों से तैयार किए गए आकर्षक सीड बॉल (मिट्टी के बीज गोले) से ‘शाला प्रवेश उत्सव’ की सजावट की गई, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रही। कलेक्टर ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं नृत्य कार्यक्रमों का अवलोकन किया तथा बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की। विद्यालय की शिक्षिकाएं सुनीता यादव और सरिता सिदार छत्तीसगढ़ी ग्रामीण वेशभूषा में नजर आईं। कलेक्टर ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया और बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन भी ग्रहण किया।
इस अवसर पर आयोजित बीज उत्सव में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा मिट्टी के गोलों में विभिन्न प्रकार के बीज डालकर सीड बॉल तैयार किए गए। इन सीड बॉल्स को वर्षा ऋतु में गोमर्डा अभयारण्य एवं जिले के बंजर क्षेत्रों में फैलाया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा मिलेगा। जिले में 1 लाख सीड बॉल निर्माण महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बरमकेला ब्लॉक में महिला समूहों द्वारा अब तक 45 हजार से अधिक सीड बॉल तैयार किए जा चुके हैं। कलेक्टर ने स्वयं सीड बॉल बनाकर अभियान में सहभागिता निभाकर जिले के सभी नागरिकों को सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अभिलाषा नायक, सहोदरा सिदार, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, बिहान की महिला सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

आज अल्पसंख्यक मोर्चा का सौग़ात-ए-मोदी कार्यक्रम

अ.भा.मा. महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष व सचिव का शाखाओ में दौरा

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर स्कूलों में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह

मंत्री चौधरी ने सरिया क्षेत्र में जनता को बाढ़ से बचाने दी सौगात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
Next Article सीएम साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में अनुसूचित जाति समाज के विकास को मिली नई गति : डॉ.सनम जांगड़े

खबरें और भी है....

विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़-ओपी, नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण
‘प्रेम-प्रसंग’ के एंगल से गरमाया मामला, आत्महत्या या खौफनाक मर्डर?
रायगढ़ सहित प्रदेश के 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर
शौचालय निर्माण व उज्जवला गैस कनेक्शन दिलाने की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?