NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: साय सरकार का चिंतन शिविर जुलाई में
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > Uncategorized > साय सरकार का चिंतन शिविर जुलाई में
Uncategorized

साय सरकार का चिंतन शिविर जुलाई में

आईआईएम में मंत्रियों को मिलेगा प्रशिक्षण

lochan Gupta
Last updated: June 20, 2026 1:12 am
By lochan Gupta June 20, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। साय सरकार शासन-प्रशासन को अधिक प्रभावी और परिणाममुखी बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। जुलाई महीने में नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान में चिंतन शिविर 3.0 का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत राज्य मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य शामिल होंगे। चिंतन शिविर का उद्देश्य मंत्रियों की कार्यप्रणाली को और अधिक दक्ष, आधुनिक और जनकेंद्रित बनाना है। कार्यक्रम में प्रशासनिक प्रबंधन, नीति निर्माण, सुशासन, तकनीकी नवाचार, जनसेवा और विकास से जुड़े कई विषयों पर देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ मंत्रियों को मार्गदर्शन देंगे। बदलते दौर में शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित बनाने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। शिविर के दौरान मंत्रियों को बेहतर नेतृत्व, निर्णय लेने की क्षमता, योजनाओं की निगरानी और परिणाम आधारित कार्यसंस्कृति से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और प्रशासनिक सुधारों को लेकर भी व्यापक मंथन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार इस मंच का इस्तेमाल आने वाले सालों की विकास रणनीति तय करने और अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट रूप से रेखांकित करने के लिए भी करेगी। अलग-अलग विभागों की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा भी इस दौरान की जा सकती है। बता दें कि इससे पहले भी नवा रायपुर स्थित ढ्ढढ्ढरू में मंत्रियों के लिए प्रशिक्षण और चिंतन कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। उन कार्यक्रमों से मिले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार का शिविर अधिक व्यावहारिक और परिणामोन्मुख बनाने की तैयारी है। चिंतन शिविर 3.0 को सरकार की प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। सरकार का मानना है कि विशेषज्ञों के अनुभव और आधुनिक प्रबंधन के सिद्धांतों से मंत्रियों को जोड़कर शासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है, जिससे आम जनता तक योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचेगा।

You Might Also Like

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को 20 वर्ष कडी कैद

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा बजट में त्रङ्घ्रहृ की झलक

ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार जीता वनडे वल्र्ड कप

थवाईत महिला समिति ने किया शानदार गरबा का आयोजन

आशीष जायसवाल की पदयात्रा को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 21 जून को जशपुर में जिला स्तरीय योग दिवस, सुबह 7 बजे कम्यूनिटी हॉल में
Next Article जेल में बंद छात्र भी देगा री-नीट एग्जाम : हाईकोर्ट

खबरें और भी है....

धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
कुष्ठ रोग जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी
राजस्व पखवाड़ा बना आमजन के लिए राहत का माध्यम
विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आबकारी विभाग की कार्रवाई: 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?