NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिजली में राहत, विकास में निरंतरता – यही है साय सरकार की प्रतिबद्धता : विकास केडिया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बिजली में राहत, विकास में निरंतरता – यही है साय सरकार की प्रतिबद्धता : विकास केडिया
रायगढ़

बिजली में राहत, विकास में निरंतरता – यही है साय सरकार की प्रतिबद्धता : विकास केडिया

कांग्रेस का विरोध जनता को गुमराह करने की नौटंकी

lochan Gupta
Last updated: June 18, 2026 11:39 pm
By lochan Gupta June 18, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। भाजपा महामंत्री विकास केडिया ने कहा कि बिजली बिल में किए गए मामूली बदलाव को लेकर कांग्रेस का विरोध केवल भ्रम फैलाने और जनता को गुमराह करने की राजनीति है। सच्चाई यह है कि वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस ने वादा तो किया, पर उसका भुगतान नहीं किया। साय सरकार वादा भी निभा रही है और प्रदेश को राहत भी दे रही है। केडिया ने बताया कि साय सरकार के सारथी वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कुशल वित्तीय प्रबंधन का नतीजा है कि भूपेश सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सीएस पीडीसीएल को रू. 2174 करोड़ की सब्सिडी का बकाया कर्ज चुकाया। वादा करके भी कांग्रेस सरकार ने बिजली कंपनी को पैसा नहीं दिया, जिससे प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर वित्तीय बोझ बढ़ा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार ने न केवल कांग्रेस का यह बकाया रू. 2174 करोड़ चुकाया, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि आम जनता को बिजली सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे। साय सरकार पुराना कर्ज चुका रही है, कोई नया कर्ज नहीं ले रही है। कांग्रेस ने वादे किए, साय सरकार ने जिम्मेदारी निभाई। यही दोनों सरकारों के कामकाज का मूल अंतर है।
बिजली में राहत, विकास में निरंतरता हेतु साय सरकार के आंकड़े बताए हुए केडिया ने कहा कि साय सरकार ने बिजली में आम जनता को सीधी राहत दी है।जिसके तहत 14.5 लाख परिवारों को 30 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है। गरीब और सीमित खपत वाले परिवारों पर बिल का बोझ शून्य है। 26.5 लाख परिवारों को 50 प्रतिशत तक छूट मिल रही है। मध्यम वर्गीय परिवारों को आधी बिजली पर आधी लागत देनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि नए टैरिफ बदलाव से मध्यम वर्गीय उपभोक्ता और गरीब उपभोक्ता प्रभावित नहीं हैं। बिजली का अधिक उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं पर ही मामूली समायोजन हुआ है। कांग्रेस बिना तथ्य समझे विरोध कर रही है।
कांग्रेस ने खोया विश्वास
केडिया ने कहा कि घोटाले करने वाली भूपेश सरकार न केवल सत्ता में रहते जनता का विश्वास खो चुकी थी, बल्कि विपक्ष में आकर भी झूठ और भ्रम फैलाकर अपनी विश्वसनीयता और गिरा रही है। भाजपा प्रदेश में पारदर्शी शासन, वित्तीय अनुशासन और आमजन को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। ‘बिजली में राहत, विकास में निरंतरता’ यही साय सरकार की प्रतिबद्धता है।

You Might Also Like

गौरीशंकर मंदिर में 72 साल से मनाया जा रहा जन्माष्टमी पर्व

घरघोड़ा तहसील में हुए फर्जीवाड़े की एसडीएम से शिकायत

विश्व दिव्यांगजन दिवस पर जिंदल फाउंडेशन द्वारा विशेष बच्चों के लिए भव्य आयोजन

कपिल सोलंकी एवं सृजन पाण्डेय एक साल के लिए जिला बदर

न.पं. लैलूंगा का चुनाव बन रहा दिलचस्प

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वरिष्ठ राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु चयन प्रतियोगिता का आयोजन
Next Article सायकल, गणवेश, किताब वितरण कर मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

खबरें और भी है....

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस
साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप
महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर
हाथी के हमला से ग्रामीण घायल, उपचार जारी

Popular Posts

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?