रायगढ़। विकास खण्ड पुसौर में नव पदस्थ शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल के पदभार ग्रहण करने के पश्चात विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों एवं खण्ड शिक्षा कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा गुलदस्ता भेंट करते हुए उनका भव्य स्वागत किया । श्री पटेल के पदस्थापना एवं कार्यभार ग्रहण पश्चात स्वागत करने वालों में शा. उ. मा. वि. पुसौर प्राचार्य श्रीमती अमर बेली केरकेट्टा, सेजस पुसौर प्राचार्य अनिल कुमार गुप्ता, सेजस पुसौर व्याख्याता रूपेश कुमार चौधरी ; छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार पटेल, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला रायगढ़ सचिव घनश्याम सिंह पटेल, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील पुसौर अध्यक्ष अरविंद कुमार पटेल, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ सदस्य जगदीश पटेल, शालेय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष व्याख्याता भोजराम पटेल, बी. आर. प्रधान शा.उ.मा.वि. छिछोर उमरिया व्याख्याता शांति ठाकुर एवं शा.उ.मा.वि. पुसौर के साथ वि. ख. शिक्षा कार्यालय के स्टाफ षडानन पुरसेठ एवं समस्त स्टाफ भी स्वागत एवं सोजन्य भेंट करने वालों में शामिल थे।
विदित हो कि विगत लम्बे अर्से से जिला शिक्षा विभाग में अपनी सेवा दे रहे वर्तमान पुसल्दा के प्राचार्य रहे भुवनेश्वर पटेल को पुसौर में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। विभिन्न अधिकारी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी नेताओं ने भुवनेश्वर पटेल के पुसौर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जतायी है कि पुसौर में उनके पदस्थापना से शिक्षा विभाग में और भी कसावट आयेगी तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में उनकी सक्रिय भूमिका से स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधरेगा बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा । ज्ञात हो कि भुवनेश्वर पटेल पूर्व में सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के रूप में अपना दायित्व निभा चुके है एवं पुसौर विकास खण्ड के शैक्षणिक भौगोलिक परिवेश से सुपरिचित है जिसका लाभ यहाँ के शिक्षा विभाग को मिलेगा । नव पदस्थ विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में शासन के नीति व कार्यक्रमों को अपने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शत प्रतिशत पालन कराना तथा जमीनी स्तर पर उसका सकारात्मक परिणाम लाना है। हमारा लक्ष्य बेहतर और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बनाना है।
भुवनेश्वर पटेल बने पुसौर विकास खण्ड के शिक्षाधिकारी
कर्मचारी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों ने किया स्वागत



