NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 8 पोकलेन मशीन, 1 जेसेबी सहित 19 ट्रैक्टर जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > 8 पोकलेन मशीन, 1 जेसेबी सहित 19 ट्रैक्टर जब्त
सारंगढ़

8 पोकलेन मशीन, 1 जेसेबी सहित 19 ट्रैक्टर जब्त

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज इंस्पेक्टर चंद्राकर की कार्यवाही से क्षेत्र में हडक़ंप, मौहापाली क्षेत्र में कर रहे थे डोलोमाइट के अवैध उत्खनन, सभी गाडिय़ों को माइनिंग विभाग ने किया जब्त

lochan Gupta
Last updated: June 17, 2026 11:38 pm
By lochan Gupta June 17, 2026
Share
3 Min Read

सरिया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मौहापाली में माइनिंग विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज इंस्पेक्टर को मुखबिर द्वारा सूचना मिला की यहाँ अवैध रूप से डोलोमाइट की खनन कर खनन माफिया अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही खनिज इंस्पेक्टर समय न गंवाते हुए कार्यवाही करने के लिए मौहापाली के खदान पर पहुंच गए और देखते ही देखते उन्होंने आठ फोकलेन, एक जेसीबी मशीन और उन्नीस ट्रैक्टर्स जो अवैध रूप से डोलोमाइट की खनन कर सरकार को लाखों करोड़ों की चूना लगाने में लगे हुए थे उसको सारंगढ़ के खनिज इंस्पेक्टर ने जब्त किया है, जिससे कटंगपली क्षेत्र में हडक़ंप सी मच गई है।
हाल ही दिनों में ही खनिज इंस्पेक्टर की सारंगढ़ जिले में नवपदस्थापना हुई है। ज्वाइनिंग करते ही खनिज इंस्पेक्टर चंद्राकर अवैध उत्खनन करने वालों पर कहर बनकर बरस रहे हैं इनकी नजरों से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन नजर आ रहा है, क्योंकि जिस तरीके से हाल ही दिनों में माइनिंग विभाग की कार्यवाही देखने को मिल रही है उससे लग रहा है कि बड़े-बड़े खनन माफिया भी अपने कामों को बंद करके बैठ गए हैं। वैसे कटंगपाली क्षेत्र में आए दिन सुनने और देखने को मिलता है कि अवैध उत्खनन जोरों पर चल रहा है, इसी को लगाम लगाने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर खनिज इंस्पेक्टर चंद्राकर द्वारा यह कार्यवाही किया गया है। अवैध रूप से डोलोमाइट खनन कार्य में लगे हुए पो मशीन और ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

क्या कहते हैं खनिज इंस्पेक्टर चंद्राकर

वहीं जब हमने इस संबंध में खनिज इंस्पेक्टर चंद्राकर से चर्चा किया तो उन्होंने बताया कि कलेक्टर मैडम के निर्देश पर जिले में जितने भी अवैध उत्खनन या परिवहन हो रहे हैं इस पर कार्यवाही की जा रही है। हमें सूचना प्राप्त हुई कि मौहापाली में अवैध रूप से डोलोमाइट उत्खनन हो रहा है। हमने समय न गंवाते हुए मौके पर जांच किया गया तो पता चला कि 8 फोकलेन मशीन, एक जेसीबी मशीन और 19 ट्रैक्टर उस उत्खनन कार्य में संलिप्त थे। हमने सभी वाहनों को जब्त कर सरिया थाना में खड़ा करा दिया गया है और आगे की कार्यवाही जारी की जा रही है। जिले में जो भी अवैध उत्खनन या परिवहन करेंगे उन पर हमारी नजर बनी हुई है। जो भी अवैध उत्खनन करेगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।

पोकलेन मशीनों को किया गया ग्राम पंचायत और कोटवार के सुपुर्द

वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध उत्खनन में लगे हुए बड़े-बड़े पोकलेन मशीनों को ग्राम पंचायत और कोटवार के सुपुर्द में किया गया है और सभी ट्रैक्टर और जेसेबी मशीन को सरिया थाना में खड़ा कराया गया है और आगे की जांच और कार्यवाही अभी जारी है।

You Might Also Like

पार्षद ने स्कूली छात्रा को चार पहिया से ठोका मौके में मौत

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन

पंचायत सचिव उल्खर प्रभुनाथ कर्ष हुए निलंबित

मैं भाजपाई था, हूं और रहूंगा मैंने भाजपा नहीं छोड़ी : ममता राजीव सिंह

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा की उपस्थिति में सादगी से मना राज्योत्सव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिजली बिल को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन व मुख्यमंत्री का पुतला दहन
Next Article केवल स्टेट बैंक से नहीं होगी सिक्कों व छोटे नोट की कमी दूर : कमल मित्तल

खबरें और भी है....

रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
मृतिका के मोबाइल पर रिकॉर्ड हुई लाइव मौत
केजीएच व एमसीएच में जहरीले जीव से बचाव के लिए शुरू हुआ दवा छिडक़ाव
नकली शराब मामला… मुख्य आरोपी के घर पुलिस की दबिश
जगन्नाथ रथोत्सव की तैयारियां प्रारंभ, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हुई बैठक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?