NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘एसईसीएल नारी राग-रंग महोत्सव का उत्साहपूर्ण समापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > ‘एसईसीएल नारी राग-रंग महोत्सव का उत्साहपूर्ण समापन
बिलासपुर

‘एसईसीएल नारी राग-रंग महोत्सव का उत्साहपूर्ण समापन

नारी राग-रंग महोत्सव ने महिलाओं की छिपी प्रतिभाओं को नई पहचान दी : हरीश दुहन

lochan Gupta
Last updated: June 13, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta June 13, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ‘एसईसीएल नारी राग-रंग महोत्सव 2026’ का आज एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन रहे। इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास एवं श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्यक्षागण श्रीमती अनीता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्यक्षगण, कार्यकारिणी सदस्याएँ, कर्मचारीगण एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
महोत्सव के द्वितीय दिवस पर समूह गायन, समूह नृत्य, स्टैंड-अप कॉमेडी/मिमिक्री तथा नाटक/स्किट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को विशेष गरिमा एवं उत्साह प्रदान किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में हरीश दुहन ने कहा, नारी राग-रंग महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं के भीतर छिपी प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। प्रतिभागियों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने सिद्ध किया है कि यह पहल अपने उद्देश्य में सफल रही है। भविष्य में भी महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करने हेतु ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में योगदान देने वाले निर्णायकों का भी सम्मान किया गया। दो दिवसीय इस महोत्सव ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं सृजनात्मकता प्रदर्शित करने का प्रभावी मंच प्रदान करते हुए उनके आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को नई ऊर्जा प्रदान की।

You Might Also Like

चलती ट्रेन में यात्री को आया हार्ट अटैक, टीटीई ने दिया सीपीआर

रेल प्रशासन चला रहा स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन पर विशेष अभियान

महाप्रबंधक ने किया बिलासपुर-शहडोल सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण

5000 से ज्यादा सरकारी स्कूलों में टॉयलेट नहीं

बिरंची दास ने किया एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) का पदभार ग्रहण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनएच-30 किनारे होटल-ढाबों पर पुलिस की सख्ती
Next Article ढाई वर्षों में स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : सीएम साय

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
जेल में बंद निरुद्ध बंदी की अस्पताल में संदिग्ध मौत
डीएमएफ मद से लैलूंगा व धरमजयगढ़ को 12.14 करोड़ रुपए की सौगात
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना अनिवार्य
स्व. जगदीश महंत को जिपं अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?