NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एनएच-30 किनारे होटल-ढाबों पर पुलिस की सख्ती
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > एनएच-30 किनारे होटल-ढाबों पर पुलिस की सख्ती
रायपुर

एनएच-30 किनारे होटल-ढाबों पर पुलिस की सख्ती

हाई बीम लाइट, अतिक्रमण और संदिग्धों पर नजर रखने के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: June 13, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta June 13, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (एनएच-30) पर सडक़ हादसों और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए धरसीवां पुलिस ने होटल, ढाबा और पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त हिदायत दी है। थाना परिसर में आयोजित बैठक में पुलिस ने साफ कहा कि हाईवे किनारे अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में थाना प्रभारी ने होटल-ढाबा संचालकों को निर्देश दिए कि सडक़ की भूमि का व्यावसायिक उपयोग न करें और प्रतिष्ठानों के बाहर किसी तरह का अतिक्रमण न होने दें। साथ ही जरूरत से ज्यादा हाई इंटेंसिटी लाइट लगाने से भी मना किया गया, क्योंकि इससे हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। पुलिस ने कहा कि ग्राहकों और भारी वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित तरीके से कराई जाए, ताकि हाईवे पर जाम या दुर्घटना की स्थिति न बने। शराबखोरी, जुआ या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों को बिना पहचान सत्यापन के ठहराने पर भी रोक लगाने को कहा गया। इसके अलावा होटल-ढाबों में काम करने वाले कर्मचारियों, श्रमिकों और अन्य स्टाफ का पूरा परिचय और पहचान संबंधी दस्तावेज थाना में जमा कराने के निर्देश दिए गए, जिससे जरूरत पडऩे पर उनका सत्यापन किया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने संचालकों से कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तुरंत साझा करना उनकी सामाजिक और कानूनी जिम्मेदारी है। बैठक में मौजूद संचालकों ने पुलिस के निर्देशों का पालन करने और क्षेत्र में शांति व सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया। धरसीवां पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपराध नियंत्रण, सडक़ सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए इस तरह की समन्वय बैठकें आगे भी लगातार आयोजित की जाएंगी।

You Might Also Like

राज्योत्सव-2024 में विभिन्न अलंकरणों से सम्मानित होने वाले विभूतियों के नाम हुए घोषित

25 लाख खर्च कर सकेंगे मेयर प्रत्याशी

सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज, गृह मंत्री अमित शाह का गला काटने की कही थी बात

छत्तीसगढ़ में ’टीबी मुक्त भारत अभियान’ पूरी मुस्तैदी से संचालित: सीएम विष्णु देव साय

रायपुर में चाकू पकडक़र युवक ने दी खुलेआम धमकी, वीडियो वायरल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्टील-फैक्ट्री में बाल-श्रम निषेध दिवस पर एक्शन
Next Article ‘एसईसीएल नारी राग-रंग महोत्सव का उत्साहपूर्ण समापन

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
जेल में बंद निरुद्ध बंदी की अस्पताल में संदिग्ध मौत
डीएमएफ मद से लैलूंगा व धरमजयगढ़ को 12.14 करोड़ रुपए की सौगात
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना अनिवार्य
स्व. जगदीश महंत को जिपं अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?