NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी
सारंगढ़

पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी

बस स्टैंड,सदर बाजार और तुर्की तालाब चौपाटी,गार्डन क्षेत्र में देर रात तक पैदल पेट्रोलिंग, थाना प्रभारी ने नागरिकों से संवाद कर सुनीं शिकायतें, युवकों को दिया समझाइश

lochan Gupta
Last updated: June 13, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta June 13, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के दिशा-निर्देशन पर सारंगढ़ थाना क्षेत्र के रानी लक्ष्मीबाई कॉम्प्लेक्स, बस स्टैंड, सदर बाजार,तुर्की तालाब चौपाटी एवं अन्य संवेदनशील इलाकों में लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सारंगढ़ कोतवाली पुलिस के द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च और पैदल पेट्रोलिंग की गई।थाना प्रभारी कोतवाली सारंगढ़ प्रमोद यादव के नेतृत्व में कोतवाली थाना एवं पुलिस लाइन के जवानों के द्वारा थाना क्षेत्र का भ्रमण कर कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा असामाजिक तत्वों को कानून व्यवस्था बिगाडऩे पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। साथ ही युवकों को थाना बुलाकर समझाइश दी गई कि वे आपसी विवाद, झगड़ा-मारपीट, स्टंटबाजी और अनावश्यक समूहबाजी से दूर रहें। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि यदि क्षेत्र में कोई व्यक्ति बदमाशी या असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त दिखाई देता है तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। इस दौरान बीट आरक्षकों एवं थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर भी आमजन को उपलब्ध कराए गए ताकि किसी भी परिस्थिति में सीधे संपर्क किया जा सके। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने रानी लक्ष्मीबाई कॉम्प्लेक्स, बस स्टैंड, सदर बाजार,तुर्की तालाब चौपाटी गार्डन में पैदल पेट्रोलिंग की। पुलिस की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना। फ्लैग मार्च के दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी गई तथा उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था संबंधी गतिविधियों में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी गई।

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस का संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिक निर्भीक होकर पुलिस को सूचना दें, प्रत्येक सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी जारी रहेगी तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

स्टेट बैंक में समस्याओं का अंबार, जनता परेशान

ग्राम स्वराज पदयात्रा में अरुण गनपत हुए शामिल

विधायक उत्तरी ने की छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल का पुरस्कार वितरण

अवैध शराब पर भटगांव पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, टीआई धारी के नेतृत्व में शराब कोचिया गिरफ्तार

विधायक ने 94 करोड़ के जल शोधन प्लांट का किया भूमि पूजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने कहा- 9 हजार 500 करोड़ के निवेश संबंधी हुए एमओयू
Next Article समीक्षा बैठक में सचिव के अशोभनीय कृत्य से बवाल

खबरें और भी है....

डॉ. शैलजा सक्सेना का लेख- ‘प्रवासी कथेतर साहित्य’ की समीक्षा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
जेल में बंद निरुद्ध बंदी की अस्पताल में संदिग्ध मौत
डीएमएफ मद से लैलूंगा व धरमजयगढ़ को 12.14 करोड़ रुपए की सौगात
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना अनिवार्य

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
डॉ. शैलजा सक्सेना का लेख- ‘प्रवासी कथेतर साहित्य’ की समीक्षा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?