NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: क्लासमेट का अश्लील वीडियो बनाकर 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > क्लासमेट का अश्लील वीडियो बनाकर 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म
रायगढ़

क्लासमेट का अश्लील वीडियो बनाकर 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म

35 लाख भी वसूले, 10वीं साथ पढ़े, शादी के बाद फेसबुक पर मिले थे

lochan Gupta
Last updated: June 12, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta June 12, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। जिले में अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर युवक शादीशुदा महिला से 6 साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसने महिला से 35 लाख भी वसूल लिए। दरअसल, दोनों ने 10वीं में साथ पढ़ाई की थी। युवती की शादी हो गई। फेसबुक के जरिए दोनों दोबारा संपर्क में आए।
युवक महिला से बातचीत करने लगा। एक दिन उसने मायके छोडऩे के बहाने युवती को अपनी कार में बैठाया। कुछ दूर सुनसान इलाके में जाकर युवक ने बहला-फुसला कर महिला से सेक्स किया। इस दौरान उनसे महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। आरोपी ने वीडियो महिला के पति को दिखाने की धमकी दी। डर से महिला ने इन 6 सालों में उसे किस्तों में जेवर और कैश मिलाकर करीब 35 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी आरोपी की मांग खत्म नहीं हुई और वह लगातार और पैसे मांगने लगा। आरोपी की लगातार धमकियों से परेशान होकर उसने सुसाइड का मन बना लिया था। लेकिन बाद में महिला ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला महिला थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में रहने वाली 33 साल की महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि वह सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बंजारी गांव के अनिल ईजारदार (32) को हाईस्कूल के दिनों से जानती थी। उस समय दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी। बाद में साल 2013 में महिला की सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार किसी अन्य युवक से शादी हो गई। शादी के बाद दोनों का संपर्क खत्म हो गया था। महिला के मुताबिक, साल 2019 में अनिल ईजारदार ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद दोनों फिर से संपर्क में आए और मोबाइल और व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हो गई। पीडि़ता ने बताया कि 25 दिसंबर 2020 को वह अपने मायके सारंगढ़ जाने के लिए चंद्रपुर बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी उसकी मुलाकात अनिल से हुई।
इसी दौरान अनिल वहां पहुंच गया। उसने महिला से कहा कि वह उसे उसके घर तक छोड़ देगा और इस बहाने उसे अपनी सफेद कार में बैठा लिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद अनिल उसे गांव के पास एक खेत की ओर ले गया, जहां उसने बहला-फुसला कार के अंदर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए ओर चोरी-छिपे उसका वीडियो भी बना लिया।

वीडियो-फोटो वायरल करने की दी धमकी

इसके बाद अनिल ने महिला की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि वह वीडियो उसके पति और परिवार वालों को भेजने की बात कहकर लगातार उससे पैसों की मांग करता रहा। पीडि़ता ने बताया कि बदनामी के डर से वह लंबे समय तक उसके दबाव में रही। अनिल धमकी देकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला के अनुसार, 25 दिसंबर 2020 से 24 मई 2026 तक वह उसे डराकर उसका शोषण करता रहा।

जेवरात और कैश समेत लाखों रुपए वसूले

पीडि़ता ने बताया कि इस दौरान अनिल ने उससे धीरे-धीरे करके गहने और कैश मिलाकर करीब 35 लाख रुपए भी वसूल लिए। इसके बाद भी वह लगातार और पैसे मांगता रहा। आखिर में परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(उ), 351(3) और 308(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पीडि़ता ने परेशान होकर सुसाइड का बनाया मन

पीडि़ता ने बताया कि आरोपी की प्रताडऩा से वह मानसिक रूप से इतनी परेशान हो चुकी थी कि उसने सुसाइड करने का मन बना लिया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके पास से कार और मोबाइल फोन जब्त कर लिए और उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

उक्त कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अत्यंत संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, प्रधान आरक्षक संदीप भगत तथा आरक्षक राज सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

तीन दिवसीय 47 वाँ श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन

एनटीपीसी लारा में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 का हुआ समापन

लकड़ी-पत्थर के अवैध परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई

अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

लैलूंगा शहर के भीतर से गुजर रहे भारी वाहन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
Next Article उर्दना मोड मोड पर 100 मीटर की दूरी में दो बड़े हादसे

खबरें और भी है....

सीएम साय ने कहा- 9 हजार 500 करोड़ के निवेश संबंधी हुए एमओयू
प्रदेश में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूलों के पट
उर्दना मोड मोड पर 100 मीटर की दूरी में दो बड़े हादसे
क्लासमेट का अश्लील वीडियो बनाकर 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म
ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?