NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शीघ्र नए स्वरूप में नजर आएगा रायगढ़ रेलवे स्टेशन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शीघ्र नए स्वरूप में नजर आएगा रायगढ़ रेलवे स्टेशन
रायगढ़

शीघ्र नए स्वरूप में नजर आएगा रायगढ़ रेलवे स्टेशन

कलेक्टर ने रेलवे अधिकारियों के साथ किया सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्यों का निरीक्षणश्

lochan Gupta
Last updated: June 12, 2026 12:56 am
By lochan Gupta June 12, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। आने वाले दिनों में रायगढ़ रेलवे स्टेशन पूरी तरह नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने के लिए रेलवे द्वारा व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण, उन्नयन एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का कार्य किया जा रहा है। इन कार्यों की प्रगति का जायजा लेने कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज रेलवे अधिकारियों, नगर निगम आयुक्त तथा रायगढ़ एसडीएम के साथ रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्टेशन भवन, मुख्य प्रवेश द्वार, पार्किंग क्षेत्र, प्रतीक्षालय, सडक़ संपर्क मार्ग, जल निकासी व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं यात्रियों के लिए विकसित की जा रही अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को सभी निर्माण एवं विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से जुलाई माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख और व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है। बिहार, झारखंड, ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए यह महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार की भूमिका निभाता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए भारत सरकार द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार को आधुनिक वास्तुशिल्प के अनुरूप नया स्वरूप दिया जा रहा है। स्टेशन परिसर में व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही बुकिंग कार्यालय का उन्नयन, प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त वेटिंग हॉल, बेहतर बैठने की व्यवस्था तथा स्वच्छ एवं सुविधाजनक यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रभावी जल निकासी व्यवस्था भी विकसित की जा रही है। मुख्य सडक़ से रेलवे स्टेशन तक पहुंच मार्ग को बेहतर बनाया जा रहा है ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्टेशन परिसर में आकर्षक साज-सज्जा, हरित विकास, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था तथा सौंदर्यीकरण के विभिन्न कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ एवं बेलपहाड़ रेलवे स्टेशनों के विकास एवं उन्नयन कार्यों के लिए कुल 12 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से दोनों स्टेशनों में यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार तथा आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए विभिन्न विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि रायगढ़ जिले में आने वाले यात्रियों की पहली छाप रेलवे स्टेशन से ही बनती है। इसलिए स्टेशन का विकास केवल अधोसंरचना उन्नयन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जिले की पहचान, छवि और यात्री सुविधाओं से भी जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और रेलवे अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद रायगढ़ रेलवे स्टेशन न केवल अधिक आकर्षक और आधुनिक दिखाई देगा, बल्कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इससे जिले की पहचान को नई मजबूती मिलने के साथ-साथ यात्रियों को भी सुविधाजनक एवं सुगम यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।

You Might Also Like

एसईसीएल अधिकारियों की सह पर चल रहा कोयला की अफरा-तफरी का खेल

नफरत विद्वेष की राजनीति को करेंगे खत्म-जीवर्धन

पुरानी रंजिश में लकड़ी से हमला कर अधेड़ की हत्या

शहादत दिवस पर शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

विवि क्रीड़ा अधिकारी तापस चटर्जी नहीं रहे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तालाब किनारे झुंड से बिछड़ा चीतल का शावक
Next Article व्हाइट रोज होटल की एसएसपी से शिकायत

खबरें और भी है....

स्व. श्री हरिवंश मिश्र “राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान” समारोह–2026 गरिमामय वातावरण में संपन्न, देशभर के 250 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
पेपर लीक पर आज लाएंगे कठोर कानून
माधोपाली स्थित लात नाला के पुराना पुल से गिरी कार
हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने न्यायालयों व जिला जेल का किया निरीक्षण
पुरानी रंजिश को लेकर टांगी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या

Popular Posts

स्व. श्री हरिवंश मिश्र “राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान” समारोह–2026 गरिमामय वातावरण में संपन्न, देशभर के 250 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?