NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राजनीति सेवा के लिए, सत्ता पाकर झगड़े के लिए नहीं : ओपी चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राजनीति सेवा के लिए, सत्ता पाकर झगड़े के लिए नहीं : ओपी चौधरी
रायगढ़

राजनीति सेवा के लिए, सत्ता पाकर झगड़े के लिए नहीं : ओपी चौधरी

ओपी चौधरी ने कहा .. सरगुजा से उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री होते हुए भी क्षेत्र का मेडिकल कॉलेज राजनीति की भेंट चढ़ा

lochan Gupta
Last updated: June 9, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta June 9, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। सरगुजा प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने इशारों-इशारों में भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान चल रहे जय वीरू के झगड़े को लेकर तंज कसा। सत्ता पाने के बाद भी झगड़े का स्मरण कराते हुए मंत्री श्री चौधरी ने कहा राजनीति में गुटीय लड़ाई की वजह से जनहित के काम प्रभावित नहीं होने चाहिए। सत्ता जनता की सेवा के लिए मिलती है, कुर्सी के झगड़े के लिए नहीं।
ओपी चौधरी ने कहा कि भूपेश सरकार के दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव प्रदेश के उप मुख्यमंत्री भी रहे और वित्त विभाग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास था। इसके बावजूद सरगुजा क्षेत्र को मेडिकल कॉलेज से वंचित रहना पड़ा। सरगुजा में मेडिकल कॉलेज आपसी खींचतान और झगड़े की भेंट चढ़ गया। ओपी चौधरी ने शालीनता पूर्वक कहा सरकार में कद्दावर नेता, शक्ति-शाली मंत्री और विभागीय मंत्री होने के बाद भी मेडिकल कॉलेज नहीं बन पाना, क्षमता पर सवालिया निशान लगाता है। वित्त मंत्री ने कहा, राजनीति आम जनता की सेवा के लिए मिलती है। अगर सत्ता मिलने के बाद जनता के लिए काम नहीं किया जाएगा, तो सर आंखों पर बैठाने वाली जनता सत्ता से उतारने में देर नहीं करती। सरगुजा की जनता ने 5 साल इंतजार किया, पर मेडिकल कॉलेज का सपना सपना ही रह गया।
ओपी चौधरी ने बताया कि डबल इंजन सरकार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर सरगुजा मेडिकल कॉलेज के लिए बतौर वित्त मंत्री उन्होंने 100 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। सरगुजा के प्रभारी मंत्री के नाते उनका प्रयास है कि इस कॉलेज का निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो, ताकि क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। उन्होंने कहा, कांग्रेस के समय ‘जय-वीरू’ के झगड़े में विकास रुका, भाजपा के समय ‘टीमवर्क’ में विकास दौड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति इसका प्रमाण है।

You Might Also Like

न घरों में पानी पहुंचा न ही डेंगू खत्म कर पाई..कांग्रेस किस मुंह से आम जनता से वोट मांग रही : बृजेश गुप्ता

ओडिसा शर्धा महानदी घाट में नाव पलटी, महिला की मौत, ८ लापता

फ्लैग-डे पर लहराया तिरंगा, गर्व के साथ याद किया गया राष्ट्रध्वज की आजादी का संघर्ष

कांग्रेस ने किया आयकर दफ्तर का घेराव

पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जनसमस्याओं को लेकर बसपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
Next Article मानवीय संवेदनाओं के साथ हो रहा पुनर्वास

खबरें और भी है....

मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
आईएएस रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त
‘माटी के लाल से विश्वनेता तक’…. 4,399 दिन सेवा-सुशासन के, मोदी युग का स्वर्ण अध्याय- ओपी चौधरी
नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन
कलाई की नस काटकर युवक ने की आत्महत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?