NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दुर्गा फ्लाईएश ब्रिक्स के लेबर क्वाटर में मजदूर ने लगाई फांसी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दुर्गा फ्लाईएश ब्रिक्स के लेबर क्वाटर में मजदूर ने लगाई फांसी
रायगढ़

दुर्गा फ्लाईएश ब्रिक्स के लेबर क्वाटर में मजदूर ने लगाई फांसी

lochan Gupta
Last updated: June 9, 2026 12:26 am
By lochan Gupta June 9, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। दुर्गा फ्लाईएश ब्रिक्स प्लांट में काम करने वाले श्रमिक की पत्नी से विवाद होने के बाद लेबर क्वाटर में फांसी लगाकर जान दे दी है। यह घटना शहर के कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतरारोड थाना क्षेत्र के ग्राम जोरापाली में सुनील जिंदल का दुर्गा फ्लाईएश ब्रिक्स प्लांट संचालित है। जहां जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेन्द्रीमुड़ा निवासी मानकुमार उर्फ रामकुमार डोम (26 वर्ष) विगत एक साल से दुर्गा फ्लाईएश ब्रिक्स में काम करते हुए अपनी पत्नी सनमति और 5 मासूम बच्चों के साथ प्लांट परिसर स्थित लेबर क्वाटर में रहता था। ऐसे में रविवार शाम को बाजार से लौटने के बाद उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, इससे उसने पत्नी व बच्चों को कमरे से बाहर कर खुद को कमरे में बंद कर लिया और दोनों के बीच हुए विवाद की जानकारी अपने परिजनों को फोन से बताते हुए शाम करीब 7 बजे फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। वहीं जब देर तक कमरे का दरवाजा अंदर से नहीं खुला तो उसकी पत्नी सनमति ने वहां रह रहे अन्य श्रमिकों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद प्लांट प्रबंधन को सूचना मिलते ही तत्काल कोतरारोड पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस सोमवार को सुबह मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां परिजनों के आने पर मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

पैसे को लेकर हुआ था विवाद

इस संबंध में मृतक की पत्नी सनमति डोम ने बताई कि पहले पति से उसके चार बच्चे थे, जो उसे कुछ साल पहले छोड़ दिया था, इसके बाद उसने अपने रिश्ते के देवर के मानकुमार के साथ शादी कर के दुर्गा फ्लाईएश ब्रिक्स के लेबर क्वाटर में रहती थी। जहां मानकुमार से भी एक बच्चा हो गया, वहीं रविवार सुबह सनमति को तनख्वाह देने के बाद मानकुमार ने पैसे की मांग की तो इस बात को लेकर मियां-बीवी के बीच विवाद हुआ। फिर मानकुमार शराब पीने के बाद खुदकुशी कर लिया। ऐसे में अब सनमति के सामने पांच बच्चों के पालन-पोषण को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

You Might Also Like

राइजिंग किड्स इंग्लिश मिडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल. कुसमुरा का परीक्षा परिणाम रहा शानदार

सेवांजली ने सर्वहारा श्रमजीवी महिलाओ का किया सम्मान

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर एक लाख की ठगी

एनएच में खड़ी हाईवा से बाइक टकराई, एक की मौत दो घायल

बाइक से गिरकर घायल महिला की उपचार के दौरान हुई मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पुणे से गिरफ्तार
Next Article 26/11 के अनसुने नायकों को सलाम, सेवा, साहस और समर्पण की कहानी है ‘भारत भाग्य विधाता’-सीएम साय

खबरें और भी है....

26/11 के अनसुने नायकों को सलाम, सेवा, साहस और समर्पण की कहानी है ‘भारत भाग्य विधाता’-सीएम साय
दुर्गा फ्लाईएश ब्रिक्स के लेबर क्वाटर में मजदूर ने लगाई फांसी
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पुणे से गिरफ्तार
एनआरव्हीएस स्टील प्लांट से 300 केजी स्क्रैप पाइप चोरी
साले की हत्या, जीजा को उम्र कैद, बच्चे को जबरन ले-जाने को लेकर हुआ था विवाद

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
26/11 के अनसुने नायकों को सलाम, सेवा, साहस और समर्पण की कहानी है ‘भारत भाग्य विधाता’-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?