सारंगढ़। सारंगढ़ जिले के ग्राम पीपरभावना में उस वक्त मातम पसर गया, जब ग्राम निवासी भूषण कुर्रे (पिता स्वर्गीय धजा राम कुर्रे) की भिनोदा के पास एक भीषण सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा भूषण की मोटरसाइकिल और एक ट्रक के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ। हादसे के बाद से ही पीडि़त परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक भूषण कुर्रे अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य और सहारा था। वह शादीशुदा था और उसके छोटे बच्चे हैं। भूषण के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है और उसके तीन बड़े भाई (पुष्पेंद्र कुर्रे, कन्हैया और प्रकाश कुर्रे) हैं, परंतु सभी भाई काफी समय पहले ही अलग हो चुके हैं। भूषण की असमय मौत के बाद उसकी पत्नी और बच्चों के सामने जीवन-यापन का गहरा संकट खड़ा हो गया है।
वर्तमान में पूरा परिवार घर चलाने में पूरी तरह असमर्थ है।
सडक़ हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
पीडि़त परिवार के लिए मुआवजे और रोजगार की मांग



