NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर को अत्याधुनिक स्वरूप देने में जुटे ओपी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहर को अत्याधुनिक स्वरूप देने में जुटे ओपी
रायगढ़

शहर को अत्याधुनिक स्वरूप देने में जुटे ओपी

विकास कार्यों में गुणवत्ता, जनसुविधा और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं : वित्त मंत्री, विकास कार्यों की देखी असलियत, पर्यावरण दिवस पर सिंदूर पार्क में रोपे पौधे

lochan Gupta
Last updated: June 6, 2026 1:32 am
By lochan Gupta June 6, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ शहर में संचालित विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित विकास कार्यों का व्यापक निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, जनसुविधा और समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। रायगढ़ को आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुविधा संपन्न शहर के रूप में विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने ढिमरापुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नाली निर्माण कार्य, सिंदूर पार्क, मिनी स्टेडियम, पंचतत्व गार्डन, दीनदयालपुरम फेस-2 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जूटमिल हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, एफसीआई परिसर में निर्माणाधीन ऑक्सीजोन, मि_ूमुड़ा तालाब तथा सामुदायिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता, लागत तथा पूर्णता अवधि की जानकारी लेते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सिंदूर पार्क के निरीक्षण के दौरान लोगों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने पार्क में हरित क्षेत्र विस्तार, पाथवे के उन्नयन – सौंदर्यीकरण संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क केवल मनोरंजन के स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक संवाद, स्वास्थ्य संवर्धन और सामुदायिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। मिनी स्टेडियम में निर्माणाधीन स्केटिंग रिंक एवं रोल बॉल एरेना सहित खेल अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर खेल सुविधाएं युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेंगी तथा जिले की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाएंगी।

पंचतत्व गार्डन को लेकर जारी किया फरमान

पंचतत्व गार्डन के निरीक्षण के दौरान श्री चौधरी ने इसे प्रकृति आधारित थीम के अनुरूप विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि इस स्थल का विकास उसकी प्राकृतिक पहचान को संरक्षित रखते हुए किया जाना चाहिए, जिससे यह पर्यावरणीय जागरूकता और प्रकृति से जुड़ाव का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सके। दीनदयालपुरम फेस-2 तथा जूटमिल हाउसिंग बोर्ड क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों से चर्चा करते हुए उन्होंने क्षेत्रीय आवश्यकताओं का जायजा लिया। नागरिकों की मांग पर पार्किंग सुविधा, सामुदायिक भवन तथा सार्वजनिक उपयोग के अन्य अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। जूटमिल क्षेत्र में निर्माणाधीन मंच को शीघ्र पूर्ण कर बहुउद्देशीय सार्वजनिक कार्यक्रम स्थल के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया।

कृष्णा नगर में सामुदायिक भवन का हुआ भूमिपूजन

इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वार्ड क्रमांक 26 के कृष्णा नगर मोहल्ला में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं और इनके माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री चौधरी ने सिंदूर पार्क में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पीपल का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ उनकी सुरक्षा और देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण भावी पीढिय़ों के लिए हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने सिंदूर पार्क में श्री राणी सेवा समिति, रायगढ़ द्वारा स्थापित वाटर कूलर का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से पार्क में आने वाले नागरिकों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। इस मौके पर महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, सुरेश गोयल, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, सीईओ जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे, आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित पार्षद, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी

कार्यकर्ताओ के मध्य रहेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

छाल थाना प्रभारी ने गुंडा बदमाशों की लगाई क्लास

वित्तमंत्री ओपी शहर के आयुर्वेदिक कार्यालय के केन्द्र में करेंगे मतदान

खाना पकाने की बात पर डंडे से पीट कर पत्नी की हत्या

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कांग्रेस जनता की बीमारियों से नहीं, ओपी चौधरी के विकास से तनाव में हार की हताशा में पर्यावरण की नौटंकी : दीवान
Next Article इनोवा व मारूती एक्सएल-6 से हो रही थी गांजा की तस्करी

खबरें और भी है....

कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
पति की मारपीट से पत्नी की मौत
इनोवा व मारूती एक्सएल-6 से हो रही थी गांजा की तस्करी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?