NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बकरीद पर सख्ती, शिफ्ट में होगी नमाज, खुले में कुर्बानी, डीजे पर रोक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > बकरीद पर सख्ती, शिफ्ट में होगी नमाज, खुले में कुर्बानी, डीजे पर रोक
रायपुर

बकरीद पर सख्ती, शिफ्ट में होगी नमाज, खुले में कुर्बानी, डीजे पर रोक

lochan Gupta
Last updated: May 28, 2026 12:13 am
By lochan Gupta May 28, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। प्रदेश में इस बार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद को लेकर प्रशासन और वक्फ बोर्ड पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने के लिए वक्फ बोर्ड ने राज्यभर में सख्त गाइडलाइन जारी की है। निर्देशों के अनुसार खुले स्थानों पर कुर्बानी, डीजे बजाने और धार्मिक आयोजनों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जबकि 6 से 11 बजे तक नमाज पढ़ी जाएगी। इस बीच शिफ्ट में नमाज पढऩी होगी। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि पिछले साल से ही नमाज शिफ्ट में अदा की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नियम तोडऩे पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, रायगढ़ में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरी तैयारी कर ली है। कुर्बानी के एक से डेढ़ लाख रुपए तक के बकरे खरीदे गए हैं। पंजाब से बीटल नस्ल और ओडिशा समेत आसपास के जिलों से भी बकरे मंगाए गए हैं।
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थानों, सडक़ों, मैदानों और खुले इलाकों में कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। कुर्बानी केवल अधिकृत स्लॉटर हाउस या निजी परिसरों के भीतर ही की जा सकेगी। वहीं, प्रशासन का कहना है कि यह फैसला स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और अन्य समुदायों की भावनाओं का सम्मान करने के उद्देश्य से लिया गया है। इसके साथ ही नगर निगम की टीमों को सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज के अनुसार त्योहार के दौरान डीजे और तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने पर भी सख्ती रहेगी। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी करेंगी। ईद-उल-अजहा की नमाज को लेकर भी समय तय किया गया है। राज्यभर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज सुबह 6 बजे से 11 बजे के बीच अदा की जाएगी। प्रशासन के मुताबिक इससे ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था संभालने में आसानी होगी। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान कहा कि वर्तमान में जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन हो रहा है। छत्तीसगढ़ में सडक़ों पर नमाज नहीं पढ़ी जा रही है।
रायगढ़ में बकरीद की तैयारियां कर ली है। समाज के लोग एक महीने पहले से ही बकरों की खरीद में जुटे हुए थे। इस दौरान एक से डेढ़ लाख रुपए तक के बकरे खरीदे गए हैं। इसके साथ ही 20 से 30 हजार रुपए तक के बकरों की बड़ी संख्या में खरीदारी हुई है। पंजाब, ओडिशा समेत आसपास के जिलों से भी बकरे मंगाए गए हैं। इस बार शहर में महंगे और खास नस्ल के बकरे भी देखने को मिले। बीड़पारा के रहने वाले शानू खान ने बताया कि उन्होंने बकरीद को ध्यान में रखते हुए करीब 6 महीने पहले पंजाब से बीटल नस्ल का महंगा बकरा मंगाया था। बकरों को हरी सब्जियां, चना और पौष्टिक चारा दिया जा रहा है, ताकि वे स्वस्थ रहें।

You Might Also Like

सीएम साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए खुला बेहतर शिक्षा का रास्ता : मुख्यमंत्री श्री साय

लोगों को लुभा रही है क्रिटिकल एवं स्ट्रैटेजिक मिनरल्स की प्रदर्शनी

ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

कंट्रक्शन ठेकेदार ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रचंड गर्मी में गौ माताओं को मिलेगी राहत की फुहार
Next Article एनएचएआई ने छत्तीसगढ़ में 1033 की सुविधाओं में किया विस्तार

खबरें और भी है....

एनटीपीसी ठेकेदार के घर चोरों का धावा, 10 लाख नकद व महंगी स्कॉच ले उड़े बदमाश
केलो डैम का जलस्तर बढऩे से खोले गए 6 गेट, चक्रपथ डूबा
बकायादारों पर गिरी बिजली विभाग की गाज, 32 उपभोक्ताओं की कटी लाइन, 56 ने मौके पर जमा किए 14 लाख
जिले के स्कूलों में एचपीवी टीकाकरण महाअभियान तेज, बालिकाओं को मिल रहा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच
नवाचार से बदल रही शिक्षा की तस्वीर, उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान

Popular Posts

एनटीपीसी ठेकेदार के घर चोरों का धावा, 10 लाख नकद व महंगी स्कॉच ले उड़े बदमाश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?