NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कटाई से ठीक पहले लापरवाही की भेंट चढ़ी किसान की मेहनत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कटाई से ठीक पहले लापरवाही की भेंट चढ़ी किसान की मेहनत
रायगढ़

कटाई से ठीक पहले लापरवाही की भेंट चढ़ी किसान की मेहनत

डेढ़ एकड़ खड़ी धान की फसल जलकर खाक

lochan Gupta
Last updated: May 28, 2026 12:11 am
By lochan Gupta May 28, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाइगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम खुडुभांठा से एक बेहद दर्दनाक और आर्थिक नुकसान पहुँचाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक किसान की महीनों की मेहनत और खून-पसीने से सींची गई खड़ी फसल आँखों के सामने धू-धू कर जल गई। इस भीषण अग्निकांड के बाद से पीडि़त किसान गहरे सदमे में है। मामले की लिखित शिकायत सारंगढ़ कोतवाली थाने में दर्ज करा दी गई है।

कर्ज लेकर की थी खेती, कटाई से ऐन पहले हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खुडुभांठा निवासी किसान जितेन्द्र बाबु (46 वर्ष) और कमल देव ने धनसांय लहरे के ‘टिकरा तिर’ वाले खेत में लगभग 6 एकड़ रकबे पर धान की फसल लगाई थी। आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने बड़ी उम्मीदों के साथ कर्ज लेकर इस बार खेती का पूरा खर्च उठाया था। फसल पूरी तरह पककर तैयार थी और दो-चार दिनों में कटाई शुरू होने वाली थी, लेकिन ठीक उससे पहले इस हादसे ने किसान के अरमानों पर पानी फेर दिया और उसे गहरे आर्थिक संकट में धकेल दिया।

फ़ार्म हाउस में लगी आग फैली-

यह पूरी घटना 25 मई 2026 को सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पीडि़त किसान के खेत के पास ही एक फ़ार्म हाउस स्थित है। जहाँ फ़ार्म हाउस के नौकर द्वारा साफ-सफाई के उद्देश्य से कचरे में आग लगाई गई थी। तेज हवा और गर्मी के कारण यह आग बेकाबू हो गई और फैलते हुए सीधे किसान के खेत तक पहुँच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और खेत में खड़ी लगभग डेढ़ एकड़ की धान की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। खेत में खड़ी फसल को स्वाहा होते देख पीडि़त किसान बदहवास हो गया। उसने तत्काल सारंगढ़ कोतवाली थाना पहुँचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सूचना मिलते ही सारंगढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत दर्ज कर ली है और आगे की वैधानिक कार्रवाई व आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पीडि़त किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजे और न्याय की गुहार लगाई है।

You Might Also Like

बैघनाथ पैडी के संतोष बने राईस मिल एसो. के अध्यक्ष

स्कूटी पर शराब की तस्करी करते दो गिरफ्तार, 45 लीटर महुआ शराब जब्त

वित्तीय साक्षरता से सशक्त होंगे ग्रामीण और स्वयं सहायता समूह

विशेष पिछड़ी जनजाति को शासकीय योजनाओं से करें लाभान्वित-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

भगवान परशुराम जयंती की खुशी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
Next Article जम्मू के किश्तवाड में दर्दनाक हादसा

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई
टेक्नोलॉजी आधारित पारदर्शी पीडीएस से गरीबों को मिलेगा अधिक लाभ- सीएम साय
जिला पंचायतों को भी मिलेगा डीएमएफ का हिस्सा
बगैर टिकट यात्रा करने वालों पर गिरी रेल प्रशासन की गाज
खाद, बीज व डीजल संकट पर भडक़े किसान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?