NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: घरघोड़ा जनपद में राजमिस्त्री प्रशिक्षण योजना पर सवाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > घरघोड़ा जनपद में राजमिस्त्री प्रशिक्षण योजना पर सवाल
रायगढ़

घरघोड़ा जनपद में राजमिस्त्री प्रशिक्षण योजना पर सवाल

लाखों रुपए के फर्जीवाड़े के आरोप

lochan Gupta
Last updated: May 26, 2026 12:33 am
By lochan Gupta May 26, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जनपद पंचायत घरघोड़ा में कथित तौर पर राजमिस्त्री प्रशिक्षण के नाम पर हुए लगभग 26 लाख रुपये के घोटाले ने पंचायत व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त दस्तावेजों में जो तथ्य सामने आए हैं, वे यह संकेत देते हैं कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जमीनी स्तर पर किस तरह कागजों में सीमित कर सरकारी राशि का बंदरबांट किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2023-24 एवं 2024- 25 में विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को रोजगार और निर्माण कार्यों में दक्ष बनाने के उद्देश्य से राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए शासन द्वारा लगभग 26 लाख रुपये की राशि आबंटित की गई थी। यह राशि जनपद पंचायत घरघोड़ा के आवास शाखा को प्राप्त हुई, जहां इस योजना के संचालन की जिम्मेदारी समन्वयक लम्बोदर चंद्रा के पास थी।
लेकिन अब आरोप लग रहे हैं कि प्रशिक्षण सिर्फ कागजों में आयोजित किया गया। फर्जी मस्टररोल, संदिग्ध उपस्थिति पंजी और कागजी दस्तावेजों के सहारे पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम का रिकॉर्ड तैयार कर राशि फर्जी हितग्राहियों के नाम जमा कर आहरित कर ली गई। ग्रामीणों का कहना है कि जिन गांवों में प्रशिक्षण दिखाया गया, वहां न तो कोई वास्तविक प्रशिक्षण शिविर लगा और न ही लोगों को इसकी जानकारी मिली। कई पंचायतों में ऐसे लोगों के नाम दर्ज पाए गए जो या तो प्रशिक्षण में शामिल ही नहीं हुए या फिर उन्हें इसकी भनक तक नहीं थी।
सूत्रों के अनुसार इस पूरे मामले में मस्टररोल तैयार करने से लेकर भुगतान प्रक्रिया तक सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से किया गया। आरोप है कि कागजों में मजदूर, प्रशिक्षक और हितग्राहियों की संख्या बढ़ाकर लाखों रुपये का भुगतान निकाल लिया गया। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि प्रशिक्षण वास्तव में हुआ था तो उसके फोटो, वीडियो, उपस्थिति प्रमाण और लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन कहां है?
सबसे बड़ा सवाल ऑडिट व्यवस्था को लेकर खड़ा हो रहा है। आखिर जब हर योजना का नियमित ऑडिट होता है तो इतने बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा अब तक क्यों नहीं हुआ? क्या ऑडिट सिर्फ फाइलों की खानापूर्ति बनकर रह गया है? या फिर सिस्टम के भीतर बैठे जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत से पूरे मामले को दबाया जाता रहा?
ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि पंचायत स्तर पर लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचने के बजाय कागजों में खर्च दिखाकर राशि निकाल ली जाती है। यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो जाए तो कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
अब मांग उठने लगी है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, फर्जी मस्टररोल और भुगतान दस्तावेजों की जांच हो तथा दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। क्योंकि यदि रोजगार और कौशल विकास जैसी योजनाएं भी भ्रष्टाचार की भेंट चढऩे लगें, तो यह सिर्फ सरकारी धन की लूट नहीं बल्कि गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला है।
बहरहाल अब देखना होगा कि अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद कार्यवाही होती है या भ्रष्ट सिस्टम का ये भी हिस्सा बन जाते हैं।

You Might Also Like

उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति के सदस्यों से ओपी चौधरी ने की मुलाकात

अवैध शराब पकडऩे पर पुलिसकर्मियों से हुज्जत

नाबालिग से 3 युवकों ने किया दुष्कर्म

नाले में अज्ञात ग्रामीण की लाश मिली

फिर टूटा सूने मकान का ताला, डेढ़ लाख नगद व 50 हजार के जेवरात ले उड़े चोर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next Article झीरम के जख्म 13 साल बाद भी हरे

खबरें और भी है....

बस्तरांचल के डॉक्टर भैया-भाभी, गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित
चार दशक की तपस्या को मिला सम्मान- ओपी
सीएम साय ने कहा गोड़बोले दंपत्ति छत्तीसगढ़ का गौरव
जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा-सीएम साय
कुरकुट व मांड नदी बना रेत खनन माफियाओं का अड्डा, कलेक्टर के जनदर्शन तक पहुंची शिकायत

Popular Posts

बस्तरांचल के डॉक्टर भैया-भाभी, गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?