रायगढ़. एक बुजुर्ग गलती से कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिला के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिकरीपारा निवासी लखन लाल पिता शहरू राम (62 वर्ष) की विगत कुछ दिनों से दिमागी हालत ठीक नहीं थी। ऐसे में शनिवार शाम को शराब के नशे में घर पहुंचा और घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद जब उसकी तबीयत बिगडऩे लगी तो परिजन उसे मालखरौदा अस्पताल लेकर गए, जहां कुछ देर उपचार के बाद डाक्टरों ने रेफर कर दिया, इससे सक्ती अस्पताल में भर्ती कर इलाज करा रहे थे। यहां पूरी रात उपचार के बाद भी उसके सेहत में कुछ खास सुधार नहीं होने पर रविवार को डाक्टरों ने रायगढ़ रेफर कर दिया, इससे सुबह करीब 6 बजे मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनेां को सौंप दिया है।
जहर सेवन कर ग्रामीण ने दी जान



