NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जशपुर में डिलिस्टिंग के विरोध में हजारों आदिवासी सडक़ पर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जशपुर में डिलिस्टिंग के विरोध में हजारों आदिवासी सडक़ पर
जशपुरनगर

जशपुर में डिलिस्टिंग के विरोध में हजारों आदिवासी सडक़ पर

राजी पड़हा और ईसाई आदिवासी महासभा ने निकाली रैली, सरना धर्म कोड की मांग

lochan Gupta
Last updated: May 24, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta May 24, 2026
Share
2 Min Read

जशपुर। जशपुरनगर में रविवार को डिलिस्टिंग के विरोध में हजारों आदिवासी सडक़ पर उतर आए। राजी पड़हा ने ईसाई आदिवासी महासभा के सहयोग से इस विशाल रैली का आयोजन किया था।
रैली में शामिल होने के लिए सैकड़ों आदिवासी शहर के रांची रोड स्थित शासकीय एनईएस कॉलेज के मैदान में एकत्र हुए। चिलचिलाती धूप के बावजूद, हाथों में छतरी लिए आदिवासियों ने डिलिस्टिंग विरोधी नारे लगाए। रैली जैन मंदिर, बस स्टैंड, महाराजा चौक, जय स्तंभ चौक, भागलपुर चौक होते हुए बीटीआई ग्राउंड पहुंची। कुनकुरी के पूर्व विधायक और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष यूडी मिंज ने इस दौरान कहा कि जनजातीय सुरक्षा मंच द्वारा दिल्ली में डिलिस्टिंग की मांग को लेकर आयोजित सभा आदिवासियों को बांटने की साजिश है। उन्होंने दावा किया कि आदिवासियों को कानूनन किसी भी धर्म का पालन करने की छूट है। मिंज ने बताया कि जिले में 24 प्रतिशत आबादी ईसाइयों की है। यदि डिलिस्टिंग लागू होती है, तो पांचवीं अनुसूची लागू नहीं रह पाएगी, जिसका सीधा नुकसान आदिवासियों को होगा।


राजी पड़हा समिति के जिलाध्यक्ष राजेश भगत ने कहा कि राजी पड़हा डिलिस्टिंग की मांग का पुरजोर विरोध करती रही है और आगे भी करेगी। ईसाई आदिवासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा ने भी दोहराया कि आदिवासियों को अपनी इच्छा से किसी भी धर्म का पालन करने का अधिकार है और डिलिस्टिंग पांचवीं अनुसूची को समाप्त करने की साजिश है। सभा में वक्ताओं ने छत्तीसगढ़ में सरना धर्म कोड लागू करने की मांग भी उठाई।

You Might Also Like

गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही

एसपी ने यातायात व्यवस्था का किया आकस्मिक निरीक्षण

कुनकुरी में 32 करोड़ की लागत से बनेगा 220 बिस्तर अस्पताल

4 साल से फरार ठगी का शातिर आरोपी अंतत: गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी आरक्षक पर इनाम घोषित, पहचान गोपनीय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सांसद राधेश्याम राठिया जनता की आवाज बनने की बजाए जिंदल, अडानी के हितों के आगे हैं खामोश
Next Article जहर सेवन कर ग्रामीण ने दी जान

खबरें और भी है....

सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान
शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, लिव इन में रखा, युवती को पीट पीटकर घर से निकाला, आरोपी गिरफ्तार
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या
जीपीएम कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए
7 लाख की जमीन का सौदा बना लूटकांड

Popular Posts

सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?