NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
रायपुर

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

138 घरों की चेकिंग, चोरी की बाइक भी मिली

lochan Gupta
Last updated: May 24, 2026 11:42 pm
By lochan Gupta May 24, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में शुक्रवार तडक़े पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। ईडब्लूएस और एलआईजी क्वार्टर में 80 पुलिस जवानों की टीम ने घर-घर जाकर जांच की। इस दौरान एक चोरी की बाइक बरामद हुई, जबकि 25 संदिग्ध बाइकों के नंबर नोट कर उनके सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई है। डीसीपी पश्चिम जोन संदीप पटेल और अतिरिक्त डीसीपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर की अगुवाई में थाना डीडी नगर, पुरानी बस्ती और आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस का उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर नजर रखना और लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
अभियान के दौरान कुल 138 मकानों की चेकिंग की गई। पुलिस ने एक बदमाश के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की। इसके अलावा क्षेत्र में रहने वाले किराएदारों और मकान मालिकों को किराएदार सत्यापन और किरायानामा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने मकान मालिकों को स्पष्ट हिदायत दी कि वे अपने किराएदारों का पूरा विवरण संबंधित थाने में जमा करें। अधिकारियों का कहना है कि किराएदार सत्यापन नहीं होने से कई बार अपराधियों और संदिग्ध लोगों को छिपने का मौका मिल जाता है। इसलिए हर मकान मालिक के लिए किरायानामा और पहचान संबंधी जानकारी थाने में देना जरूरी है। किराएदारों को भी कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की समझाइश दी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सामान्य बनी रही।

You Might Also Like

विधानसभा परिसर में मिलेट कैफे का शुभारंभ

चांदी की कीमतों में भारी उछाल

रायपुर में पं. धीरेंद्र शास्त्री सुनाएंगे श्री हनुमंत कथा

बाबा के बताए मार्ग पर चलकर ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : सीएम साय

रीपा योजना में गड़बड़ी का मामला सदन में गूंजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव का ऐलान
Next Article सीएम साय की घोषणा का त्वरित असर : कोसरंगी की दीदियों को मिली 50 नि:शुल्क सिलाई मशीनें

खबरें और भी है....

धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
दलदल में फंसने बेबी एलीफेंट की मौत, पूरी रात हाथियों का झूंड तालाब के पास रहा मौजूद
धान खरीदी में 99 लाख का गबन
प्रभारी मंत्री ओपी ने चेताया-विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, शिलापट्ट न लगाने पर होगी कार्रवाई
प्लास्टिक गोदाम में लगी आग पर दूसरे दिन पाया गया काबू

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?