NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नारी धर्म समाज की सबसे बड़ी शक्ति कथावाचक पं. मोहन कृष्ण तिवारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नारी धर्म समाज की सबसे बड़ी शक्ति कथावाचक पं. मोहन कृष्ण तिवारी
रायगढ़

नारी धर्म समाज की सबसे बड़ी शक्ति कथावाचक पं. मोहन कृष्ण तिवारी

‘नारी ही संस्कृति की आधारशिला, भगवान गणेश प्रथम पूज्य’ शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

lochan Gupta
Last updated: May 23, 2026 11:36 pm
By lochan Gupta May 23, 2026
Share
2 Min Read

शिव महापुराण कथा में गणेश एवं कार्तिकेय जन्म प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

रायगढ़। दुर्गा मंदिर, सेठी नगर के पीछे आयोजित शिव महापुराण कथा में आज श्रद्धा एवं भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास पूज्य पं. मोहन कृष्ण तिवारी जी महाराज ने नारी धर्म उपदेश, भगवान कार्तिकेय जन्म तथा गणेश जन्म के दिव्य प्रसंगों का विस्तृत एवं मार्मिक वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा पंडाल ‘हर हर महादेव’ और ‘जय गणेश’ के जयघोष से गूंज उठा। कथा व्यास मोहन कृष्ण तिवारी ने अपने प्रवचन में कहा कि सनातन संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता, त्याग एवं संस्कार का स्वरूप माना गया है। नारी ही परिवार, समाज और संस्कृति की वास्तविक आधारशिला है। माता पार्वती के चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि धैर्य, समर्पण और सेवा ही नारी के श्रेष्ठ गुण हैं, जिनसे परिवार एवं समाज में सुख-शांति बनी रहती है।
इसके पश्चात भगवान कार्तिकेय जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए पंडित मोहन कृष्ण तिवारी महाराज ने बताया कि देवताओं को तारकासुर के अत्याचारों से मुक्त कराने हेतु भगवान शिव के दिव्य तेज से कार्तिकेय जी का अवतार हुआ। उन्होंने देवताओं की सेना का नेतृत्व कर अधर्म का नाश किया और धर्म की विजय स्थापित की। कथा के दौरान भगवान गणेश जन्म प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया। महाराज ने बताया कि माता पार्वती ने अपने उबटन से गणेश जी की रचना कर उन्हें द्वारपाल नियुक्त किया था। भगवान शिव को रोकने पर गणेश जी और शिवगणों के बीच युद्ध हुआ, जिसमें गणेश जी का मस्तक अलग हो गया। बाद में भगवान शिव ने हाथी का मस्तक लगाकर उन्हें पुनर्जीवन दिया तथा समस्त देवताओं में प्रथम पूज्य होने का वरदान प्रदान किया। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आगामी कथा प्रसंगों में भी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

You Might Also Like

समाजसेवी नारायण सिंघानिया का निधन

राष्ट्र प्रेम का अलख जगा कर आध्यात्मिक मूल्यों की स्थापना करने वाले महान संत पूज्य अघोरेश्वर

पार्टी के निष्ठावान सिपाही चुनाव घोषणा के पहले ही भाजपा के पक्ष में प्रचार पर उतरे

मुख्यमंत्री साय ने रायगढ़ में गुरू का लिया आशीर्वाद

दो चोरों से 13 मोबाइल जब्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लैब ऑन व्हील्स से सारंगढ़ पुलिसिंग को मिलेगी ताकत
Next Article एनएमएल तलईपल्ली ने किया एम्बुलेंस वितरण

खबरें और भी है....

नगमा प्लांस्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, छातामुड़ा बाईपास मार्ग पर दिन भर धधकती रही आग
प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें
‘अंत्योदय ही भाजपा का मूलमंत्र’- ओपी चौधरी
निर्माण कार्यों में लापरवाही एक और ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड
एमसीएच का बोरबेल खराब : बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहे मरीज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नगमा प्लांस्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, छातामुड़ा बाईपास मार्ग पर दिन भर धधकती रही आग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?