NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विकास कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर ने विभिन्न स्थलों का लिया जायजा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > विकास कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर ने विभिन्न स्थलों का लिया जायजा
जशपुरनगर

विकास कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर ने विभिन्न स्थलों का लिया जायजा

जुदेव चौक सौंदर्यीकरण से लेकर ऑडिटोरियम, नालंदा परिसर और स्वच्छता केंद्र तक लिया जायजा

lochan Gupta
Last updated: May 21, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta May 21, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज नगर पालिका जशपुर अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, सीएमओ श्री योगेश्वर उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने प्रमुख निर्माण स्थलों का निरीक्षण करते हुए कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों आवश्यक हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह निरीक्षण शहर के समग्र विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

बाधरकोना में 7 करोड़ का ऑडिटोरियम –

कलेक्टर ने बाधरकोना में 7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 300 सीटर ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने फाउंडेशन कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए तहसीलदार को निर्माण क्षेत्र का सीमांकन कर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए। इस ऑडिटोरियम के बनने से सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

जुदेव चौक बनेगा आकर्षण का केंद्र –

कलेक्टर ने रंजीता स्टेडियम के समीप जुदेव चौक में लगभग 60 लाख रुपये की लागत से हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। यहां आकर्षक फव्वारा, सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं की प्रतिकृतियां स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही रोप लाइट से सुसज्जित पेड़, बड़ी घड़ी के साथ सेल्फी प्वाइंट, हरियाली, पेवर ब्लॉक, बैठने की व्यवस्था एवं गेट निर्माण के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्य को भव्य और आकर्षक बनाते हुए बारिश से पहले पूर्ण किया जाए।

500 सीटर नालंदा परिसर से मिलेगा आधुनिक अध्ययन केंद्र –

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 500 सीटर नालंदा परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह परिसर छात्रों को आधुनिक लाइब्रेरी, डिजिटल अध्ययन सुविधा एवं व्यवस्थित पढ़ाई का वातावरण प्रदान करेगा, जो युवाओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सामुदायिक भवन से सामाजिक गतिविधियों को मिलेगा बल –

पुरानी टोली में लगभग पूर्ण हो चुके सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने फॉल्स सीलिंग एवं रंग-रोगन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस भवन के तैयार होने से शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए नागरिकों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

स्वच्छता प्रबंधन केंद्र का भी लिया जायजा-

कलेक्टर ने एस.एल.आर.एम. (सॉलिड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट) कार्य प्रक्रिया केंद्र का निरीक्षण कर कचरा प्रबंधन की व्यवस्था का अवलोकन किया। यहां रिड्यूस, रीयूज़ और रिसाइकल तकनीक के माध्यम से कचरे की छंटाई की जा रही है। उन्होंने स्वच्छता दीदियों से बातचीत कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा उनके स्वास्थ्य परीक्षण और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। केंद्र में निष्ठा ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जा रही है तथा मास्क, दस्ताने, जूते, जैकेट जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्कीकरण, धुलाई एवं साफ-सफाई, यूजर चार्ज कलेक्शन तथा सूखे कचरे की बिक्री की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। सेनेटरी वेस्ट के निपटान के लिए इंसीनरेटर की व्यवस्था भी की गई है।

You Might Also Like

पीएम आवास योजना का निरीक्षण करने पहुंचे जिप अध्यक्ष सालिक साय

टीचर्स एसोसिएशन द्वारा ‘मुस्कान अभियान’ के तहत गरीब बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण, ठंड में संवेदनशील पहल

गौ वंश की मांस के साथ तीन आरोपी पकड़ाए

कलेक्टर ने पटवारियों को दी चेतावनी

नामांकन में 5 दिन बचे हैं और कांग्रेस बस्तर में अभी तक अपना प्रत्याशी भी घोषित नहीं कर पाई : विष्णुदेव साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत
Next Article जशपुर पुलिस ने तस्करों के चंगुल से छुड़ाए 7 गोवंश

खबरें और भी है....

अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
जन सुविधाओं पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- कलेक्टर
सीमेंट पोल तोडऩे के विवाद पर दो दोस्त आपस में भिड़े,… ईट से हमला कर एक ने कर दी दूसरे की हत्या
फर्जी बिल से स्क्रैप खपाने का ममाला उजागर
बेकाबू कैंपर स्वागत द्वार में जा भिड़ी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?