NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनसमस्या निवारण शिविर में पहुँची विधायक उत्तरी जांगड़े
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > जनसमस्या निवारण शिविर में पहुँची विधायक उत्तरी जांगड़े
सारंगढ़

जनसमस्या निवारण शिविर में पहुँची विधायक उत्तरी जांगड़े

जिले के समुचित विकास हेतु 22 बिंदुओं का सौंपा मांग पत्र

lochan Gupta
Last updated: May 21, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta May 21, 2026
Share
5 Min Read

सारंगढ़। सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उच्चभिठ्ठी में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के समुचित विकास को लेकर शासन-प्रशासन के समक्ष 22 बिंदुओं का मांग पत्र सौंपा। विधायक श्रीमती जांगड़े ने कहा कि नवीन जिला बनने के बाद भी आम नागरिकों को कई आवश्यक सुविधाओं एवं विभागीय कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि वर्तमान में पूर्व जिलों से संचालित हो रहे सभी 22 विभागों को पूर्ण रूप से सारंगढ़ में स्थापित एवं संचालित किया जाए। उन्होंने अपने मांग पत्र में निम्न मांग रखी रायपुर-सारंगढ़-झारसुगुड़ा रेल लाइन परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करने, सारंगढ़ जिला मुख्यालय में इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय एवं उद्यानिकी महाविद्यालय की स्थापना की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु उप स्वास्थ्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रूक्चक्चस् डॉक्टरों की नियुक्ति, कोसीर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ करने तथा भेंडवन आयुर्वेदिक केंद्र में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग भी रखी गई।
आगे कार्यक्रम को सम्बोधित कर विधायक श्रीमती जांगड़े ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में विधानसभा में पेंशन कटौती का मुद्दा उठाया गया था, जिसमें शासन की ओर से लगभग 13 हजार हितग्राहियों की पेंशन कटने की जानकारी प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि 60 से 65 वर्ष आयु के कई पात्र हितग्राहियों की भी पेंशन बंद कर दी गई है, जिससे बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन पुन: जोड़वाने के लिए लोगों को जनपद कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं तथा अंगूठा सत्यापन एवं फोटो प्रक्रिया में काफी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि प्रत्येक गांव में विशेष शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने महतारी वंदन योजना में आ रही अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया। विधायक ने कहा कि कई महिलाओं को योजना की पूरी राशि नहीं मिल पा रही है, किसी को 500 रुपये तो किसी को 1000 रुपये मिल रहे हैं। इसमें सुधार कर सभी पात्र महिलाओं को नियमित लाभ दिया जाना चाहिए। साथ ही किसान पेंशन योजना में भी आ रही समस्याओं के समाधान की मांग की गई। विधायक ने वर्तमान समय की सबसे बड़ी समस्या बिजली कटौती को बताते हुए कहा कि भीषण गर्मी में लगातार दो-दो घंटे से अधिक समय तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो जनता के साथ सडक़ पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। खेती-किसानी की समस्याओं को उठाते हुए विधायक श्रीमती जांगड़े ने कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। एक एकड़ में केवल एक बोरी यूरिया एवं आधी बोरी डीएपी दिए जाने से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने खाद की मात्रा बढ़ाने तथा किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने जिले में डीजल एवं पेट्रोल की कमी का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि कृषि कार्य प्रभावित न हो। विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने विभिन्न शासकीय कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं घूसखोरी पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि आम जनता को पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सारंगढ़ विधानसभा की जनता विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर शासन से बड़ी अपेक्षाएं रखती है, इसलिए मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही आवश्यक है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार

बड़े ने छोटे भाई के सिर में राड से मार कर किया हत्या

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने गोमर्डा अभ्यारण सहित माड़ोसिल्ली जलप्रपात का किया अवलोकन

सरकारी तालाब की जमीन पर गुप्त डील’ का सनसनी खेज आरोप

समाजिक लोगों ने फूल भेंटकर डॉ निराला का कियें स्वागत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल संकट व खाद की कमी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल-राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Next Article विदाई सह सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

खबरें और भी है....

अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
जन सुविधाओं पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- कलेक्टर
सीमेंट पोल तोडऩे के विवाद पर दो दोस्त आपस में भिड़े,… ईट से हमला कर एक ने कर दी दूसरे की हत्या
फर्जी बिल से स्क्रैप खपाने का ममाला उजागर
बेकाबू कैंपर स्वागत द्वार में जा भिड़ी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?