NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऑनलाइन दवा बिक्री का औषधी संघ ने किया विरोध, 0 जिले के 760 मेडिकल दुकानें एक दिन के लिए रही पूरी तरह से बंद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ऑनलाइन दवा बिक्री का औषधी संघ ने किया विरोध, 0 जिले के 760 मेडिकल दुकानें एक दिन के लिए रही पूरी तरह से बंद
रायगढ़

ऑनलाइन दवा बिक्री का औषधी संघ ने किया विरोध, 0 जिले के 760 मेडिकल दुकानें एक दिन के लिए रही पूरी तरह से बंद

0 गंभीर मरीजों को दवा उपलब्ध कराने आपातकालीन नंबर किया गया था जारी

lochan Gupta
Last updated: May 21, 2026 12:17 am
By lochan Gupta May 21, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़. जिले में एआईओसीडी के आव्हान पर बुधवार को जिले के मेडिकल संचालकों को ऑनलाइन दवा विक्रय को लेकर दुकानें बंद की थी। इससे जिलेभर के करीब 760 दुकानें बंद रही। हालांकि इस दौरान मरीजों को किसी दवा के लिए दिक्कत न हो, इसके लिए औषधी संघ ने अपना नंबर जारी किया था, ताकि अगर किसी मरीज को जीवन रक्षक दवा की जरुरत पड़े तो उसे आसानी से उपलब्ध कराई जा सके।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों ऑनलाइन के माध्यम से लोगों को हर समय प्रतिबंधित दवाएं उपलब्ध हो रही है, जिसका गलत उपयोग से जहां लोगों के जान से खिलवाड़ हो रहा है तो वहीं इसका गलत उपयोग भी किया जा रहा है। जिसको लेकर एआईओसीडी के आव्हान पर बुधवार को देशभर में राष्ट्रव्यापी बंद के तहत रायगढ़ जिले में भी सभी मेडिकल दुकानें बंद रही। इस दौरान औषधी संघ के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में करीब 760 मेडिकल दुकानें संचालित है, लेकिन संघ के आव्हान पर सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रही है। हालांकि मरीजों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर को खेाला गया है, ताकि किसी मरीज को दवाई को लेकर परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही दवा दुकानों के बाहर में आपातकालीन नंबर भी चस्पा किया गया, ताकि गंभीर मरीजों को दवा के लिए भटकना न पड़े। वहीं शहर के रामनिवास टाकीज चौक पर जिला औषधि संघ के पदाधिकारी और सदस्य एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला औषधि संघ के सचिव असीम अग्रवाल ने बताया कि अभी तो एक दिन के लिए दुकानों को बंद किया गया है, वहीं अगर ऑनलाईन दवा बिक्री पर रोक नहीं लगी तो आने वाले दिनों में अनिश्चित कालीन के लिए मेडिकल दुकानों को बंद किया जाएगा। ताकि ऑनलाइन फार्मेसी पूरी तरह से बंद हो सके।

आसाीन से ऑनलाइन मिल रही दवाएं

जिला औषधि संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जब से नए तकनीकी आया है, तब से एआई के माध्यम से फर्जी पर्चियां बनाई जा रही हैं और उनका दुरुपयोग किया जा रहा है। फर्जी एवं गैर-प्रमाणित ऑनलाइन परामर्श मरीजों को गुमराह कर रहे हैं। एंटीबायोटिक्स और साइकोट्रोपिक दवाएं बिना उचित जांच के बेची जा रही हैं। एक ही पर्चे का बार-बार दुरुपयोग किया जा रहा है। नशे की लत लगाने वाली दवाएं आसानी से युवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध हो रही हैं। वहीं पदाधिकारियों ने बताया कि जब से ऑनलाइन की सुविधा शुरू हुई है, तब से दवाओं को एक व्यावसायिक वस्तु बना दिया गया है। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से अवैध दवाएं भी आसानी से मिल रही हैं। इसी के विरोध में दवा दुकान संचालकों ने ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ अपना विरोध जताया है।

जन औषधी केंद्र पर लगी रही भीड़

मेडिकल स्टोर बंद होने से जन औषधी केंद्र में पर लोगों की पूरे दिन भीड़ देखी गई, वहीं बंद की जानकारी पहले से होने के कारण संचालक द्वारा लगभग सभी तरह की दवांए मंगा कर रखे थे, ताकि किसी मरीज को वापस न जाना पड़े। हालंाकि अस्पताल में भी तैयारी की गई थी, इससे मरीजों को दवा के लिए भटकने की स्थिति नहीं बनी थी। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को क्या दवा लगना है, इसको लेकर जिला अस्पताल प्रबंधन द्वारा एक दिन पहले ही स्टाक मंगा लिए थे, इस कारण किसी भी तरह की समस्या सामने नहीं आई है।

You Might Also Like

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

संदिग्ध हालत में प्लांटकर्मी की मौत

बालिका को भगा ले जाने वाले युवक पकड़ाया

मुरली कृष्णा फाउंडेशन व कृष्णा विकास ग्रुप द्वारा नवाकांक्षा कार्यक्रम का आयोजन

थवाईत महिला समिति ने यादगार ढंग से मनाया नव वर्ष

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गरीबों पे सितम रसूखदारों पर रहम !, कैदीमूड़ा में सरकारी जमीन पर बन रही कॉलोनी
Next Article भागदौड़ भरी जीवनशैली में फिटनेस व वेलनेस बेहद जरूरी-वित्तमंत्री चौधरी

खबरें और भी है....

अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प
राहुल गांधी की टिप्पणी पर भडक़े सीएम साय
भागदौड़ भरी जीवनशैली में फिटनेस व वेलनेस बेहद जरूरी-वित्तमंत्री चौधरी
ऑनलाइन दवा बिक्री का औषधी संघ ने किया विरोध, 0 जिले के 760 मेडिकल दुकानें एक दिन के लिए रही पूरी तरह से बंद
गरीबों पे सितम रसूखदारों पर रहम !, कैदीमूड़ा में सरकारी जमीन पर बन रही कॉलोनी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?