NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सनकी युवक के खूनी खेल से पूरे इलाके में दहशत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सनकी युवक के खूनी खेल से पूरे इलाके में दहशत
जशपुरनगर

सनकी युवक के खूनी खेल से पूरे इलाके में दहशत

दोस्त पर चाकू से हमला, राह चलते नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: May 20, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta May 20, 2026
Share
5 Min Read

जशपुरनगर। जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सनकी युवक के खूनी खेल ने पूरे इलाके को दहला दिया है। आरोपी ने महज एक घंटे के भीतर दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया। पहले उसने शराब पीने गए अपने ही दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला किया, और फिर वहां से भागकर रास्ते में मिले एक 15 वर्षीय नाबालिग लडक़े की लात-घूंसों से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 17 मई को प्रार्थी दीपक कुमार भगत उम्र 42 वर्ष निवासी गाढ़ा टोली जशपुर ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था पुलिस को सूचना दी गई कि उक्त दिनांक को दोपहर करीबन 02.30 बजे आरोपी सचिन राम के द्वारा, उसके भांजे मृतक कृष्णा भगत उम्र 15 वर्ष निवासी भागलपुर बरटोली,जो कि नहाने के लिए बाकी नाला, धोबी घाट की ओर जा रहा था, को बिना किसी बात के, जमीन पर पटककर, हाथ लात व मुक्का से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, उसके गले , चेहरा व कनपटी में गंभीर चोट लगी थी, जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
प्रार्थी दीपक भगत की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही थी कि इसी दौरान एक अन्य प्रार्थी सूरज रजक उम्र 22 वर्ष निवासी भागलपुर बरटोली के द्वारा भी थाना सिटी कोतवाली जशपुर मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.05.26 को दोपहर करीबन 01.30 बजे आरोपी सचिन राम के द्वारा प्रार्थी को चलो शराब पीकर आते हैं कहकर, उसे अपनी मोटर सायकल में बैठा कर ग्राम कोमडो ले गया था फिर वहां एक मंदिर के पास, मेरे को लडऩे का मन कर रहा है, चलो लड़ते हैं कहकर, अचानक गंदी गंदी गाली देते हुए, अपने पास रखे चाकू से, प्रार्थी की पीठ व माथे पर वार कर दिया, बीच बचाव के दौरान प्रार्थी के द्वारा आरोपी से चाकू छीनने का प्रयास किया गया, चाकू छीनने के दौरान आधा चाकू टूट गया था, जिसे लेकर प्रार्थी पास के मंदिर में जाकर छिप गया और आरोपी सचिन राम वहां से भाग गया।
मामले में पुलिस ने दोनों प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी सचिन राम के विरुद्ध 103(1), 109(1),296,351(2), व 118(1) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा तत्काल दोनों मामले में घटना स्थल हेतु रवाना होकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया व मृतक कृष्ण भगत के शव का पंचनामा कर, पोस्ट मार्टम कराया गया व अन्य मामले में घायल प्रार्थी सूरज रजक का डॉक्टर से मुलाहिजा कर उसका उपचार कराया गया।
आरोपी सचिन राम घटना दिनांक से ही फरार था पुलिस लगातार उसकी पता साजी कर रही थी, इसी दौरान पुलिस के द्वारा मुखबिर से पता चला कि आरोपी सचिन भागलपुर क्षेत्र में देखा गया है, जिस पर पुलिस के टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए भागलपुर में आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी सचिन राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटर सायकल को भी जप्त किया है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मोरध्वज देश मुख, सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार भगत, जय सिंह मिर्रे, आरक्षक वीरेंद्र तिर्की, प्रधान आरक्षक आनंद श्रीवास्तव, आरक्षक अविनाश लकड़ा , रामप्रताप यादव, राजकेश्वर सिंह व नगर सैनिक रविंद्र रवि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि हत्या व चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

You Might Also Like

कृषकों ने किया रायपुर में आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों का अवलोकन

धान खरीदी केंद्र में 6.55 करोड़ का घोटाला

दो बच्चियों को ढूंढने में पुलिस को मिली सफलता

लूट-हत्या का मास्टरमाइंड रांची से पकड़ाया

मांस बिक्री के लिए गाय काटने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जशपुर में ‘एक्के नंबर सब्बो बर’ का शंखनाद
Next Article 3 जून को जिला पं अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान

खबरें और भी है....

अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प
राहुल गांधी की टिप्पणी पर भडक़े सीएम साय
भागदौड़ भरी जीवनशैली में फिटनेस व वेलनेस बेहद जरूरी-वित्तमंत्री चौधरी
ऑनलाइन दवा बिक्री का औषधी संघ ने किया विरोध, 0 जिले के 760 मेडिकल दुकानें एक दिन के लिए रही पूरी तरह से बंद
गरीबों पे सितम रसूखदारों पर रहम !, कैदीमूड़ा में सरकारी जमीन पर बन रही कॉलोनी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?