NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तपती गर्मी में राष्ट्रभाव का तप° संघ शिक्षा वर्ग बना संस्कार व संगठन की पाठशाला”
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तपती गर्मी में राष्ट्रभाव का तप° संघ शिक्षा वर्ग बना संस्कार व संगठन की पाठशाला”
रायगढ़

तपती गर्मी में राष्ट्रभाव का तप° संघ शिक्षा वर्ग बना संस्कार व संगठन की पाठशाला”

lochan Gupta
Last updated: May 19, 2026 12:04 am
By lochan Gupta May 19, 2026
Share
3 Min Read
Oplus_131072

रायगढ़। छत्तीसगढ़ की तपती गर्मी के बीच रायगढ़ इन दिनों राष्ट्रभाव, अनुशासन और संगठन साधना का केंद्र बना हुआ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित “संघ शिक्षा वर्ग दृ तरुण व्यवसायी” का शुभारंभ रायगढ़ के वैदिक इंटरनेशनल स्कूल परिसर में विधिवत रूप से हुआ। 16 मई से 1 जून तक चलने वाले इस विशेष प्रशिक्षण वर्ग में छत्तीसगढ़ के 34 जिलों से आए 107 शिक्षार्थी भाग ले रहे हैं, जिनके मार्गदर्शन के लिए 30 अनुभवी शिक्षक मौजूद हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मध्य क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, वर्गाधिकारी संजय पांडेय एवं प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में डॉ. सक्सेना ने कहा कि “भारत केवल जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि हजारों वर्षों से जीवित एक सांस्कृतिक चेतना है।” उन्होंने आदि शंकराचार्य के चार मठों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर से दक्षिण तक जुड़ी आस्था ही भारत की असली ताकत है। भाषा, पंथ और क्षेत्र अलग हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्रभाव एक होना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि जब-जब समाज जाति और क्षेत्र के नाम पर बंटा, तब-तब देश ने संकट झेला। इसी सोच को बदलने और संगठित समाज निर्माण के उद्देश्य से संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने इस विचार यात्रा की शुरुआत की थी।
वर्ग में रोज सुबह से लेकर रात तक योग, व्यायाम, दंड, समता, गीत, बौद्धिक चर्चा और समूह चिंतन जैसे सत्र आयोजित हो रहे हैं। यहां केवल शारीरिक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा का भाव भी तैयार किया जा रहा है। गर्मी भले ही तेज हो, लेकिन शिक्षार्थियों का उत्साह उससे कहीं ज्यादा दिखाई दे रहा है।
कार्यक्रम स्थल पर संघ के शताब्दी वर्ष और “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रजागरण से जुड़ी प्रेरक जानकारियां प्रदर्शित की गई हैं। 1 जून तक चलने वाले इस वर्ग के बाद ये शिक्षार्थी अपने-अपने क्षेत्रों में समाज और राष्ट्रकार्य को नई गति देने के उद्देश्य से सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

You Might Also Like

तलवार लहराकर डराने वाला युवक गिरफ्तार

सगाई में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी

अधेड़ ने खुद को मारी चाकू, उपचार के दौरान मौत

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने की वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग के विभागीय बजट की समीक्षा

भाजपा ने ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ हेतु जिला टोली का किया गठन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जशपुर में बर्बरता : युवक को रस्सी से बांधकर पीटा
Next Article किरोड़ीमल नगर में भाजपा प्रत्याशी ललित यादव ने भरा नामांकन

खबरें और भी है....

गुंडाधुर की धरती बनेगी तीर्थस्थल-अमित शाह
तहसील कार्यालय में बेहोश होकर गिरे रिटायर्ड शिक्षक की मौत
शराबी बेटे ने सगी मां को मौत के घाट उतारा
तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक
ओपी जिंदल मार्ग बनेगा 10 करोड़ की लागत से बनेगा अंचल का मॉडल रोड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुंडाधुर की धरती बनेगी तीर्थस्थल-अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?