NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जशपुर में बर्बरता : युवक को रस्सी से बांधकर पीटा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जशपुर में बर्बरता : युवक को रस्सी से बांधकर पीटा
जशपुरनगर

जशपुर में बर्बरता : युवक को रस्सी से बांधकर पीटा

वीडियो वायरल हाते ही एक परिवार के 4 लोग गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: May 18, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta May 18, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। मामूली विवाद में इंसानियत को शर्मसार करते हुए पड़ोसियों द्वारा एक व्यक्ति को बंधक बनाकर लोहे की सरिया और डंडों से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। झारपारा में हुई इस बर्बरता का वीडियो वायरल होते ही बागबहार पुलिस ने एक्शन मोड में आते हुए पीडि़त जोगेंद्र बढ़ाई की शिकायत पर बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी बंजारा परिवार के चार सदस्यों को दबोच लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 11 मई को पीडि़त प्रार्थी जोगेंद्र बढ़ाई उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम झारपारा बागबहार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29 अप्रैल को वह अपने घर में लकड़ी का काम कर रहा था, इसी दौरान उसके पड़ोसी आरोपी नवीन बंजारा व दिनेश बंजारा जो कि आपस में भाई हैं के द्वारा प्रार्थी को पागल कहते हुए, गंदी गंदी गाली दी जा रही थी, प्रार्थी के द्वारा गाली देने का कारण पूछने पर, आरोपी गण के द्वारा नाराज होकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर प्रार्थी को पागल कहते हुए रस्सी से बांधकर उसके साथ मारपीट की गई थी, इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा मारपीट का वीडियो बना लिया गया था।
मामले में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के विरुद्ध बी एन एस की धारा बी एन एस की धारा 296,351(2),115(2),127(2),191(2)(3),190 व 333 के तहत किया था अपराध दर्ज कर जांच विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा मामले से जुड़े चार आरोपियों क्रमश: नवीन बंजारा उम्र 35 वर्ष. भगवती बंजारा उम्र 60 वर्ष,

दिनेश बंजारा उम्र 42 वर्ष, अंजुलता बंजारा उम्र 31 वर्ष

सभी निवासी ग्राम झारपारा बागबहार, थाना बागबहार जिला जशपुर (छ. ग)। को हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी गणों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है,पुलिस के द्वारा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रस्सी,डंडा व लोहे की सरिया को भी जप्त किया गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपियों के गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक लव कुमार चौहान, आरक्षक अजय खेस, यशवंत सिदार, पवन पैंकरा व महिला आरक्षक शांति लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि बागबाहर क्षेत्रांतर्गत एक युवक को रस्सी से बांध कर मारपीट करते हुए वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने पीडि़त प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बागबहार में अपराध दर्ज किया था, मामले से जुड़े चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

You Might Also Like

कल्याण आश्रम में रानी दुर्गावती की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित

जब बच्चों ने लिया अधिकारियों का साक्षात्कार

अविवादित फौती नामांतरण के प्रकरण अब पंचायत स्तर पर होंगे निराकृत, लोगों को होगी सहूलियत : कलेक्टर व्यास

विधायक रायमुनी भगत ने सन्ना में खोला विधायक कार्यालयक्षेत्र में विकास की बयार लाने के बाद अब क्षेत्रीय समस्याओं का निपटारा त्वरित करने

वन विभाग की सक्रियता से अवैध उत्खनन पर हुई तत्काल कार्यवाही

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जशपुर की नाशपाती से बढ़ रही किसानों की आमदनी
Next Article तपती गर्मी में राष्ट्रभाव का तप° संघ शिक्षा वर्ग बना संस्कार व संगठन की पाठशाला”

खबरें और भी है....

गुंडाधुर की धरती बनेगी तीर्थस्थल-अमित शाह
तहसील कार्यालय में बेहोश होकर गिरे रिटायर्ड शिक्षक की मौत
शराबी बेटे ने सगी मां को मौत के घाट उतारा
तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक
ओपी जिंदल मार्ग बनेगा 10 करोड़ की लागत से बनेगा अंचल का मॉडल रोड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुंडाधुर की धरती बनेगी तीर्थस्थल-अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?