NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
रायगढ़

रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल

विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही सरकार-सीएम साय, मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों की मांगों पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

lochan Gupta
Last updated: May 16, 2026 11:35 pm
By lochan Gupta May 16, 2026
Share
7 Min Read

रायगढ़। सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के कुसमुरा में आयोजित धन्यवाद सभा में विकास और सुशासन का बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज कुसमुरा की इस पवित्र धरती पर आकर मुझे अत्यंत खुशी और गर्व का अनुभव हो रहा है। यह केवल एक सभा नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच विश्वास, विकास और जनसेवा का मजबूत संबंध है। मुख्यमंत्री ने आज जिले में 102 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता तक सीधे पहुंचकर सुशासन को मजबूत बना रही है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में छत्तीसगढ़ में विकास ने नई गति पकड़ी है और अब जनता खुद कह रही है-विकास हो रहा है, छत्तीसगढ़ बदल रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ से उनका आत्मीय रिश्ता वर्षों पुराना है और यहां की जनता ने उन्हें हमेशा परिवार के सदस्य की तरह स्नेह और आशीर्वाद दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायगढ़ अब केवल सांस्कृतिक पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सुशासन और तेज विकास के मॉडल के रूप में पूरे प्रदेश में नई पहचान बनाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। हजारों लंबित प्रकरणों का निराकरण कर लोगों को राहत पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब परिवारों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख गरीब परिवारों को आवास की स्वीकृति दी गई है तथा लगभग 10 लाख आवास पूर्ण हो चुके हैं। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है तथा 13 लाख किसानों को 3716 करोड़ रुपए का बकाया बोनस प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा दिया जा रहा है। आगामी समय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रारंभ की जाएगी, जिससे आम नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि हजारों परिवार इस योजना का लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के माध्यम से जरूरतमंद उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है तथा बिजली बिल का सरचार्ज माफ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रवासियों की मांगों पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने ग्राम सूपा, घुघुवा, पुटकापुरी, तारापुर, उसरौट और काशीचुआं को जोडऩे वाली महत्वपूर्ण सडक़ के निर्माण कार्य को पूर्ण कराने की घोषणा की। इसके साथ ही कुसमुरा में महतारी सदन निर्माण, धनागर सोसायटी के अंतर्गत खाद्य भंडारण हेतु गोदाम निर्माण तथा उप स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की दिशा में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल भूमिपूजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर जनता को उसका लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कुसमुरा कॉलेज भवन निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला नया कॉलेज भवन क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए नई सुविधाएं लेकर आएगा।

वित्तमंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास का नया दौर शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के तुरंत बाद किसानों को 3716 करोड़ रुपए की बकाया बोनस राशि प्रदान की गई तथा आज प्रदेश में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी सुनिश्चित की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव-गांव में तेजी से आवास निर्माण कार्य चल रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना, नारी शक्ति ऋण योजना, भूमिहीन मजदूर साथी योजना और सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि समय-सीमा में विकास कार्यों को पूरा कर जनता को उसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर नगर निगम रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान, श्रीमती हेमलता चौहान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, अरुणधर दीवान, श्रीकांत सोमावार, महेश साहू, सुरेश गोयल, सुभाष पाण्डेय, विकास केडिया, गुरूपाल भल्ला, अरुण कातोरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव रजत बंसल, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

You Might Also Like

त्रिपुरा राइफल्स के जवानों से मारपीट मामले में नहीं हुआ एफआईआर

दादी समिति ने यादगार ढंग से मनाया गणतंत्र पर्व

महाराजा श्री अग्रसेन के जयघोष से गूंजा अग्रोहा भवन,अग्र बंधुओ ने एक साथ अपने पितामह की आरती गाई

दो बाइक में भिडंत, एक की मौत

संकल्प बजट विकास, विष्वास जनकल्याणकारी का सषक्त माध्यम : देवेन्द्र प्रताप सिंह

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जनता के सेवक हैं अधिकारी, आमजन को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

खबरें और भी है....

रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
जनता के सेवक हैं अधिकारी, आमजन को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
सीएम साय ने जिलेवासियों को दी 102 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
महिला अधिवक्ता की हत्या मामले में लव, सेक्स व धोखे का ट्रायंगल, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, अधिवक्ता की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
सिंघनपुर गुफा में मधुमक्खी का हमला, रिसर्च टीम के पांच घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?