सारंगढ़। बरमकेला अंचल की श्रेष्ठ शिक्षण संस्था मोना माडर्न इंग्लिस मिडियम स्कूल में 12वी सीबीएसई के परीक्षा परिणाम उत्कृष्ठ रहा। यहा पर विज्ञान संकाय की छात्रा भूमिका ने 94.8 प्रतिशत अंको के साथ स्कूल मे टॉप किया है। लवली नायक और नुपुर नायक ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है बरमकेला अंचल की श्रेष्ठ शिक्षण संस्था मोना माडर्न इंग्लिस मिडियम स्कूल में इस वर्ष 12वी सीबीएसई परीक्षा में 40 छात्र-छात्राए शामिल हुई थी तथा उसमें से 38 छात्र-छात्राओ ने सफलता प्राप्त किया है। जिसमे विज्ञान संकाय की छात्रा भूमिका नें 94.8 फीसदी अंको के साथ स्कूल में टॉप किया है। वही लवली नायक नें 90.6 फीसदी तथा नुपुर नायक ने 90 फीसदी अंको के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अन्य उत्कृष्ठ अंक प्राप्त करने वालो में भीमेश पटेल 88.4प्रतिशत, वर्षा साहू 86प्रतिशत,नंदिनी साहू 84.8प्रतिशत, रिनू प्रधान 82.8प्रतिशत,अंकित चौहान 81.6प्रतिशत, मुस्कान नायक 79प्रतिशत,सिद्धी साहा 78.8प्रतिशत, सौभ्या भोई 78.4प्रतिशत, चांदनी साहू 78.2प्रतिशत, बजरंग केजड़ीवाल 77.8प्रतिशत, हिमांशु पटेल 73.2प्रतिशत, सौभ्या पटेल 73प्रतिशत, प्रांशु पटेल 72प्रतिशत, इशिका अग्रवाल 71.6प्रतिशत, अर्चना प्रधान 71.6प्रतिशत, वेणुधर नाग 71प्रतिशत,आस्था सदावर्ती 70प्रतिशत प्रमुख है। संस्था के डायरेक्टर अमितेश केशरवानी ने कहा कि इस वर्ष कुल 40 छात्र-छात्राओ ने 12वी सीबीएसई की परीक्षा दिलाई थी जिसमे से 38 छात्र-छात्राओ ने परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है। मोना माडर्न इंग्लिस मिडियम स्कूल बरमकेला में सीबीएसई 10वी का भी परीक्षा परिणाम उत्कृष्ठ रहा है। संजीता सिदार ने 95.6प्रतिशत अंको के साथ स्कूल में टाप किया है। उत्कृष्ठ प्राप्तांक वाले छात्र-छात्राओ में वर्षा पटेल 93.4प्रतिशत, योगिता प्रधान 93.2प्रतिशत, हर्षित अग्रवाल 90.4प्रतिशत, राघव अग्रवाल 90प्रतिशत, ईशारानी डनसेना 87.6प्रतिशत, प्रिंस पटेल 87.5प्रतिशत,खुबचंद नायक 86.6प्रतिशत, इशिका पटेल 86.4प्रतिशत, यश नायक 83.8प्रतिशत, समीर नायक 83प्रतिशत, मुस्कान पंड़ा 814.8, सगुप्ता खान 81.8प्रतिशत, साहिल अग्रवाल 81.8प्रतिशत,बोधांश भोय 81प्रतिशत भव्या नायक 80.8प्रतिशत, अंश मालाकार 79.2प्रतिशत, अमन पटेल 76.8प्रतिशत, दिपांशु पटेल 75.6प्रतिशत, जयश्री मांझ़ी 75.6प्रतिशत, भूमिका पटेल 72.6प्रतिशत मुख्य है।



